Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की रैलियों को दिल्ली-एनसीआर में रोक की मांग
new delhi, stop rallies ,Vishwa Hindu Parishad and Bajrang Dal

नई दिल्ली। हरियाणा के नूंह में सांप्रदायिक तनाव के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की रैलियों को दिल्ली-एनसीआर में रोक की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है। चीफ जस्टिस ने कहा कि तय प्रक्रिया के मुताबिक रजिस्ट्री को ई-मेल पर भेजें। सुनवाई पर विचार किया जाएगा।

इस याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग करते हुए वकील चंद्र उदय सिंह ने जस्टिस अनिरुद्ध बोस की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष मेंशन किया। चंद्र उदय सिंह ने जस्टिस अनिरुद्ध बोस की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष इसलिए मेंशन किया, क्योंकि चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ धारा 370 पर सुनवाई कर रही संविधान बेंच की अध्यक्षता कर रहे हैं।

 

मेशनिंग के बाद जस्टिस अनिरुद्ध बोस ने कहा कि हमें ये पता लगाने दीजिए कि क्या चीफ जस्टिस ने मुझे मेंशनिंग सुनने के लिए अधिकृत किया है। जस्टिस अनिरुद्ध बोस ने कहा कि वे चीफ जस्टिस से सूचना मिलने के बाद चंद्र उदय सिंह की मेंशनिंग पर विचार करेंगे।

 

बाद में चंद्र उदय सिंह ने चीफ जस्टिस के सामने रखने की कोशिश की। चीफ जस्टिस ने कहा कि तय प्रक्रिया के मुताबिक रजिस्ट्री को ई-मेल पर भेजें। सुनवाई पर विचार किया जाएगा।

MadhyaBharat 2 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.