Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
प्रधानमंत्री मोदी ने तिरुचिरापल्ली के श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की
tamilnadu,Prime Minister Modi,Tiruchirappalli

तिरुचिरापल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यहां श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री मोदी आज से तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री इस अवधि में विभिन्न महत्वपूर्ण मंदिरों के दर्शन करेंगे। इनमें धनुषकोटि में स्थित कोदंड रामस्वामी मंदिर और श्री अरुल्मिगु रामनाथस्वामी मंदिर प्रमुख हैं।

 

भारतीय जनता पार्टी ने एक्स हैंडल परप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के श्री रंगनाथस्वामी मंदिर पहुंचने और पूजा-अर्चना करने का फोटो साझा किया है। प्रधानमंत्री श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में कम्ब रामायणम के छंदों का पाठ भी सुनेंगे। इस मंदिर में भगवान विष्णु का लेटा हुआ रूप श्री रंगनाथस्वामी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दोपहर करीब दो बजे रामेश्वरम पहुंचेंगे और श्री अरुलमिगु रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। वह मंदिर में आयोजित 'श्री रामायण पारायण' कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। कार्यक्रम में आठ अलग-अलग पारंपरिक मंडलियां संस्कृत, अवधी, कश्मीरी, गुरुमुखी, असमिया,बंगाली, मैथिली और गुजराती रामकथाओं (श्रीराम की अयोध्या वापसी के प्रसंग का वर्णन) का पाठ करेंगी। श्री अरुल्मिगु रामनाथस्वामी मंदिर में प्रधानमंत्री भजन संध्या में भी हिस्सा लेंगे। शाम को मंदिर परिसर में भक्ति गीत गाए जाएंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार 21 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी धनुषकोडी के कोदंड रामास्वामी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। यह मंदिर श्री कोदंड रामस्वामी को समर्पित है। कोदंड राम नाम का अर्थ धनुर्धारी राम है। ऐसा कहा जाता है कि यहीं पर विभीषण पहली बार भगवान श्रीराम से मिले थे और उनसे शरण मांगी थी। कुछ किंवदंतियां यह भी कहती हैं कि यही वह स्थान है,जहां भगवान श्रीराम ने विभीषण का राज्याभिषेक किया था। धनुषकोडी के पास प्रधानमंत्री अरिचल मुनाई भी जाएंगे। अरिचल मुनाई के बारे में कहा जाता है कि यहीं पर राम सेतु का निर्माण हुआ था।

MadhyaBharat 20 January 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.