Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
केन्द्र की नीतियों के चलते मजबूत हो रही है देश की अर्थव्यवस्था : सीतारमण
new delhi,  country

नई दिल्ली। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है। जानबूझकर ऋण न चुकाने वाले लोगों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। हमारी सरकार की नीतियों के चलते देश के बैंक मजबूत हुए हैं। बैंक फायदे में हैं और उनकी गैर निष्पादित संपत्ति यानी (एनपीए) निरंतर कम हो रही है।

 

सीतारमण ने मंगलवार को राज्यसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि दुनिया के कई देशों के बैंकों के हालात ठीक नहीं हैं लेकिन हमारे बैंक मजबूत हुए हैं । उन्होंने कहा कि अमेरिका और जर्मनी जैसे देशों के बैंकों के हालत खस्ता हैं।

 

सीतारमण ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके 10 वर्ष के शासनकाल में देश के बैंकों की हालत चरमरा गई थी। उस दौर में बैंक पर नेताओं के दबाव थे। उनके कहने पर नियमों को तोड़कर ऋण बांटे जाते थे। इससे बैंकों की व्यवस्था बिगड़ गई थी।

 

वित्त मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ऐसे सभी लोगों पर कार्रवाई कर रही है जो जानबूझ कर ऋण नहीं चुका रहे हैं। अभी तक सरकार ने 13 हजार 978 खाताधारकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर करोड़ों रुपये की वसूली की है ।

MadhyaBharat 5 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.