Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
फेंजल चक्रवात के कारण चेन्नई में भारी बारिश
new delhi, Heavy rain ,Cyclone Fenjal

चेन्‍नई/नई दिल्ली । चक्रवात फेंजल के शनिवार को पुडुचेरी में दस्तक देने की उम्‍मीद की जा रही है। इसकी वजह से तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में समुद्र में उथल-पुथल और तेज हवा एवं बारिश के चलते चेन्नई एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। भारी बारिश के कारण एयर इंडिया तथा इंडिगो एयरलाइंस की कई उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं।

सूत्रों ने बताया कि खराब मौसम के कारण चेन्नई से आने-जाने वाली कई उड़ानें प्रभावित हुईं। राजधानी चेन्नई में जारी भारी बारिश के कारण कई एयर इंडिया और इंडिगो सहित कई एयरलाइनों ने यात्रा सलाह और अपनी उड़ान योजनाओं पर अपडेट जारी किए हैं। टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया ने ‘एक्स’ पोस्ट पर लिखा है कि खराब मौसम और भारी बारिश के कारण चेन्नई से आने-जाने वाली उनकी उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। कंपनी ने लिखा है कृपया यहां क्लिक करके हवाई अड्डे पर जाने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति जांच लें: https://airindia.com/in/en/manage/flight-status.html

वहीं, इंडिगो ने एक यात्रा सलाह जारी कर बताया है कि चेन्नई, तिरुचिरापल्ली, तूतीकोरिन, मदुरै और अन्य सहित कई शहरों में उनकी उड़ानें प्रभावित हुई हैं। इंडिगो एयरलाइंस ने एक्स पोस्ट में लिखा है, मौसम की मौजूदा स्थिति चेन्नई, तिरुचिरापल्ली, तूतीकोरिन, मदुरै से आने-जाने वाली उड़ानों को प्रभावित कर रही है। इसके साथ ही तिरुपति और विशाखापत्तनम भी प्रभावित हुए हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक चक्रवात फेंजल के कारण चेन्नई, तिरुवल्लूर, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, विल्लुपुरम, कल्लाकुरिची, कुड्डालोर जिलों और पुडुचेरी में एक-दो जगहों पर भारी बारिश होने की उम्मीद है। चेन्नई में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के अनुसार फेंजल के प्रभाव के कारण तमिलनाडु के उत्तरी तटीय जिलों में भारी बारिश की उम्मीद है। इससे पहले तमिलनाडु सरकार ने आज चार जिलों- चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू और तिरुवल्लूर के सभी स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश की घोषणा की है।

MadhyaBharat 30 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.