Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
प्रधानमंत्री के बांसवाड़ा रैली में दिए बयान पर बिफरा विपक्ष
new delhi, Opposition upset, Banswara rally

नई दिल्ली। चुनाव प्रचार दौरान प्रधानमंत्री के दौरे से पहले कांग्रेस की ओर से लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। चुनावी सभा के दौरान उनके बयान पर भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की जा रही है। इस बार प्रधानमंत्री के रविवार को बांसवाड़ा रैली में दिए गए एक बयान पर विपक्ष बिफर उठा है।

 

राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने आज (सोमवार) को चुनाव आयोग से पूछा है कि पीएम मोदी के बयान पर अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

सिब्बल ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा, “ राजनीति इस स्तर तक गिर गई है कि पीएम मोदी भाषण दे रहे हैं कि कांग्रेस महिलाओं की संपत्ति घुसपैठियों और आतंकवादियों को दे देगी। ऐसा इतिहास में नहीं हुआ है।”

सिब्बल ने आगे कहा , “मैं चुनाव आयोग से पूछना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद तुरंत कार्रवाई क्यों नहीं की गई।” कपिल सिब्बल ने इससे आगे कहा, “आपको (चुनाव आयोग ) इसकी निंदा करनी चाहिए और पीएम मोदी को नोटिस देना चाहिए।”

एक अगले पोस्ट में सिब्बल ने कहा कि नफरत के घोड़े का दूल्हा बन कर आप कभी हिंदुस्तान को बरकरार नहीं रख सकते। हम प्रधानमंत्री पद और उस पद पर आसीन व्यक्ति का सम्मान करते हैं लेकिन जब प्रधानमंत्री सम्मान के लायक नहीं है तो देश के बुद्धिजीवियों को अपनी बात रखनी चाहिए।

वहीं साेमवार को साेशल मीडिया एक्स पर कांग्रेस महासचिव (प्रसार) जयराम रमेश ने कहा, “प्रधानमंत्री ज़हरीली भाषा में दुनिया भर की बातें बोलते हैं। उन्हें एक सीधे से सवाल का जवाब भी देना चाहिए। ”

जयराम रमेश ने कहा, “1951 से हर दस साल के बाद जनगणना होती आ रही है। इससे अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की आबादी का वास्तविक डेटा सामने आता है। इसे 2021 में कराया जाना चाहिए था लेकिन आज तक किया नहीं गया। इस पर प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं? यह बाबासाहेब अंबेडकर के संविधान को ख़त्म करने की साज़िश है।”

MadhyaBharat 22 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.