Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
खतरे में है देश का लोकतंत्र, संविधान और संस्थान : खड़गे
new delhi, Country

दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश का लोकतंत्र, संविधान और संस्थान तीनों खतरे में है। हमें इसे बचाने के लिए डटकर मुकाबला करना होगा। हम हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार हैं। लोकतंत्र की रक्षा हमारी ड्यूटी है।

खड़गे ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र और संविधान हमारे देश की आत्मा है। इस स्वतंत्रता दिवस पर हम यह प्रण लेते हैं कि हम देश की एकता और अखंडता के लिए, प्रेम और भाईचारे के लिए, सौहार्द और सद्भाव के लिए लोकतंत्र और संविधान की स्वतंत्रता कायम रखेंगे।

खड़गे ने कहा कि अंग्रेजी सरकार ने भारत की स्थिति ऐसी कर दी थी कि यहां सुई भी नहीं बनती थी। तब पंडित नेहरू ने यहां बड़े-बड़े उद्योग खुलवाए, स्टील प्लांट लगवाए और डैम बनवाए। देश में आईआईटी, आईआईएम,एम्स जैसे संस्थानों की शुरुआत हुई। स्पेस रिसर्च और एटमिक एनर्जी रिसर्च की नींव रखी गई।हमारे पूर्वजों ने राष्ट्रीय आंदोलन में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर, देश की नींव को सशक्त करने का काम किया है। हम उन्हें नमन करते हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मंगलवार को लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग नहीं लिया।

पत्रकारों से बातचीत में खड़गे ने कहा कि सुरक्षा की स्थिति और समय के अभाव के कारण वे समारोह में शामिल नहीं हुए । उन्हें आंखों से संबंधित कुछ समस्याएं हैं। प्रोटोकॉल के तहत उन्हें सुबह 9.20 बजे अपने आवास पर ध्वाजारोहण करना था। उन्हें कांग्रेस कार्यालय भी आना पड़ा और यहां भी तिरंगा फहराना था।

खड़गे ने प्रधानमंत्री के उदबोधन पर निशाना साधा और कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर भी विपक्ष पर निशाना साधने से देश के मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि यह कहना कि 2024 में भी वे ही ध्वजारोहण करेंगे, केवल अहंकार का प्रतीत है। अगली बार किसकी सरकार बनेगी यह जनता के हाथ में है।

MadhyaBharat 15 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.