Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
हाथरस भगदड़ कांड के पीड़ितों के साथ खड़ी है कांग्रेस : राहुल गांधी
hathras, Congress stands ,Hathras stampede

हाथरस। लोकसभा में नेता विपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को हाथरस भगदड़ कांड के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। राहुल गांधी ने उनसे मिलकर उनका दर्द बांटा और साथ खड़े होने का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रशासन को इस घटना का दोषी करार देते हुए इस मामले को संसद में उठाने का भरोसा दिया।

राहुल गांधी ने आगरा रोड विभव नगर नबीपुर खुर्द स्थित ग्रीन पार्क में सत्संग के दौरान भगदड़ में घायल और मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। राहुल ने आशा देवी, मुन्नी देवी और ओमवती के परिवारीजनों से मुलाकात की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

पीड़ितों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि हाथरस भगदड़ कांड में प्रशासन की कमी तो रही। गलतियां हुई हैं, उनका पता लगाना चाहिए। आर्थिक मदद ज्यादा से ज्यादा मिलनी चाहिए। ये गरीब परिवार थे। मैं यूपी के सीएम से अनुरोध करता हूं कि वो दिल खोलकर आर्थिक मदद दें। पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद राहुल गांधी दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

इससे पूर्व दिल्ली से सड़क मार्ग से राहुल गांधी अलीगढ़ जनपद के अकराबाद के गांव पिलखना पहुंचे। जहां राहुल गांधी ने हाथरस सत्संग के दौरान भगदड़ में मारे गए परिवारों से मुलाकात की। इनमें मंजू पत्नी छोटेलाल, पंकज पुत्र छोटेलाल, प्रेमवती और शांति देवी पत्नी विजय सिंह से मिले और पीड़ित परिवारों से मिलकर उनका दुख दर्द बांटा।

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सांसद इमरान मसूद के साथ स्थानीय पार्टी पदाधिकारी व कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

 

उल्लेखनीय है कि हाथरस के सिकंदराराऊ के फुलरई मुगल गढ़ी में मंगलवार को सूरज पाल उर्फ भोले बाबा के सत्संग के बाद मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हुई है। घटना के बाद सबसे पहले सरकार के तीन मंत्री राहत कार्यों के लिए पहुंचे थे। अगले ही दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस आकर घायलों का हाल जाना था और घटनास्थल का भी दौरा किया था। मुख्यमंत्री के बाद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ आर्य, यूपी सरकार के मंत्री धर्मवीर प्रजापति तथा समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने भी पीड़ित परिवारों से मुलाकात की है।

MadhyaBharat 5 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.