Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मुख्यमंत्री योगी ने प्रयागराज महाकुम्भ के लोगो का किया अनावरण
prayagraj, Chief Minister Yogi , Prayagraj Mahakumbh

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को महाकुम्भ-2025 की तैयारियों का जायजा लेने प्रयागराज पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परेड मैदान में साधु-संतों के साथ बैठक के दौरान महाकुम्भ के प्रतीक चिह्न (लोगो) का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने वेबसाइट और ऐप भी लॉन्च किए।

 

मुख्यमंत्री योगी ने मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, मंत्री राकेश सचान और मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नन्दी के साथ स्पेशल बोट से संगम का निरीक्षण किया। करीब एक घंटे तक उन्होंने विभिन्न कार्यों का जायजा लिया और घाटों की स्थिति देखी, साथ ही कुम्भ को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

 

संगमनगरी में महाकुम्भ की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम मां गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद श्री बड़े हनुमानजी के दरबार में दर्शन पूजन किया। मंदिर पहुंचने पर महंत बलवीर गिरि ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हनुमानजी की पूजा-अर्चना की और आरती उतारी। तत्पश्चात् मुख्यमंत्री योगी वीआईपी घाट से स्पेशल बोट द्वारा संगम निरीक्षण के लिए निकल गए।

 

मंगलाचरण और स्वस्तिवाचन के साथ परेड मैदान में मुख्यमंत्री के साथ साधु-संतों की महाकुम्भ मेले की तैयारी को लेकर बैठक शुरू हो गई। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और महामंत्री समेत अन्य पदाधिकारियों और प्रमुख साधु-संतों का स्वागत अभिनंदन किया गया। महाकुम्भ की तैयारी के लिए 13 अखाड़े के साथ दंडीवाड़ा, आचार्य वाड़ा, प्रयागवाल सभा तीर्थ पुरोहितों के अलावा बैरागी, संन्यासी, वैष्णव संतों के प्रमुख पीठाधीश्वर मुख्यमंत्री की बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं। इनके अलावा खास चौक के भी संत अपने पूरे जमात के साथ पहुंचे हैं। अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री मुलाकात भी करेंगे।

 

MadhyaBharat 6 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.