Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
हिन्दओं पर हमले का नया चरण है नाबालिग जिहाद : विहिप
udaypur, Minor Jihad,VHP

उदयपुर । पिछले दिनों 10वीं में पढ़ने वाले मुस्लिम छात्र के चाकू मारने से उसी के सहपाठी देवराज की मौत के बाद रविवार सुबह शोक प्रकट करने उसके घर आए विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि हिन्दुओं पर हमले का नया तरीका नाबालिग जिहाद है। पिछले कुछ महीनों में चार से ज्यादा घटनाएं इस क्षेत्र में हुई हैं जिनमें हमलावर नाबलिग हैं। ऐसे में सरकार को ऐसे अपराधों में ऊपरी तौर पर नहीं, बल्कि गहराई से इस प्रवृत्ति और षड्यंत्र को बढ़ावा देने वालों की पहचान करने और उन्हें सजा के दायरे में लाने की आवश्यकता है।

 

 

 

उदयपुर के खेरादीवाड़ा में दिवंगत छात्र देवराज के घर पहुंचकर आलोक कुमार ने देवराज के माता-पिता-दादी और अन्य परिवारजनों को ढांढ़स बंधाया। इस दौरान देवराज की माता नीमा ने फिर सवाल उठाया कि हत्यारों को सजा कब मिलेगी। इस पर आलोक कुमार ने न्याय व्यवस्था पर विश्वास रखने की बात कहते हुए संबल बंधाया।

 

 

 

इसके बाद मीडिया से बात करते हुए आलोक कुमार ने कहा कि देवराज होनहार था, धार्मिक था, प्रतिदिन शिवजी को जल चढ़ाकर भोजन करता था, स्कूल के मंदिर की सार-संभाल करता था, स्कूल में प्रार्थना कराता था। वह राम भी बना था। उसकी हत्या हुई। उन्होंने स्पष्ट आरोप लगाया कि कहां चाकू मारना है, कहां घुमाना है, यह सभी एक प्रशिक्षित ही कर सकता है। आरोपित के पिता ने उसे चाकू खरीदकर दिया। चाकू दिलाने वाला यह कैसे नहीं जानता की चाकू बच्चा क्यों ले रहा है। देवराज की हत्या पूर्व नियोजित और पूर्ण प्रशिक्षण के बाद की गई है। बच्चों में इस तरह की प्रवृत्ति को पनपाने वाले ज्यादा दोषी हैं। सरकार को इस पूरे षड्यंत्र की व्यापक जांच कर कार्रवाई करनी होगी। उन सभी को दंड मिलना चाहिए। विश्व हिन्दू परिषद इस पर पूरी नजर रखेगा।

 

 

 

उन्होंने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि आरोपी नाबालिग 16 साल से ज्यादा का है, उसके प्रमाण पत्र सही नहीं है, ऐसे में अधिवक्ता मेडिकल बोर्ड से उसकी जांच कराने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह घटना क्या नाबालिग जिहाद का एक चरण है, इसके पीछे षड्यंत्र की जांच और बड़ी कार्रवाई तक विहिप पूरी निगरानी करेगी।

 

 

 

देवराज की माता के हत्यारों को सजा के सवाल पर आलोक कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी की हत्या करने वाले ने अपना अपराध स्वीकार भी कर लिया था, लेकिन कानून की प्रक्रिया का निर्वहन आवश्यक है। कन्हैया कांड के आरोपियों को इतने समय के बाद भी सजा नहीं मिलने का देवराज की माता का सवाल सटीक है, यह अशांति भी उत्पन्न करता है और प्रश्नचिह्न भी लगाता है। इस पर विहिप फास्ट ट्रैक की मांग करेगी। नाबालिग जिहाद पर नियंत्रण के लिए सजा के प्रावधान की मांग के सवाल पर आलोक कुमार ने कहा कि इस पर विचार किया जाएगा। खासतौर पर ऐसे अपराध की ओर प्रवृत्त करने वालों को बराबर का अपराधी माना जाए, ऐसे संशोधन की मांग की जाएगी।

 

 

 

बंगाल रेप कांड के हालात पर उन्होंने कहा कि वे लज्जित हैं, जिस सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए और काॅलेज प्रिसिंपल ने कार्रवाई के बजाय लीपापोती का प्रयास किया। सबूतों को नष्ट करने का प्रयास किया गया। बंगाल सरकार जिसे कार्रवाई करनी है, वह आंदोलन और मांग कर रही है। ऐसे में सरकार को भी इसमें दोषी माना जाना चाहिए। जज तक कह चुके कि एफआईआर में इतना समय क्यों लगा। अब भी अकेले आरोपी पर घटना को कारित करने का नरेटिव फैलाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन मृतका की मेडिकल रिपोर्ट कहती है कि यह अकेले का कार्य नहीं हो सकता। सीबीआई की जांच चल रही है। सीबीआई सब मुश्किलों के बावजूद तह तक जाएगी और दोषियों को फांसी तक पहुंचाएगी, यह विहिप को विश्वास है।

 

 

 

विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार के साथ विहिप के प्रांत मंत्री कौशल गौढ़, प्रांत सह मंत्री सुंदर कटारिया, कोषाध्यक्ष सुखलाल लोहार, महानगर अध्यक्ष सुशील मूंदड़ा, उपाध्यक्ष देवेंद्र जवालिया, मंत्री अशोक प्रजापत, बजरंग दल संयोजक ललित लोहार, आकाश सोनी, अविनाश, अजय, प्रचार प्रमुख चंद्र प्रकाश आदि प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भी दिवंगत छात्र देवराज को पुष्पांजलि अर्पित की।

MadhyaBharat 25 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.