Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बंगाल में चल रहा है वोट जिहाद: नरेन्द्र मोदी
kolkata, Vote jihad,Narendra Modi

कोलकाता। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के प्रचार के सिलसिले में रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी ने उत्तर 24 परगना के बैरकपुर संसदीय क्षेत्र के भाटपाड़ा में अपनी पहली जनसभा की। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में वोट जिहाद चल रहा है। तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक की ओर से हिंदू समुदाय को दी गई धमकी का जिक्र करते हुए कहा कि तृणमूल के विधायक हिंदुओं को भागीरथी नदी में बहाने की धमकी दे रहे हैं।

बैरकपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस व तृणमूल पर खूब निशाना साधा। कहा कि बंगाल में इस बार एक अलग ही माहौल है। कुछ अलग ही होने जा रहा है। आजादी के 50-60 सालों तक कांग्रेस परिवार ने ही सरकारें चलाई हैं। कांग्रेस शासन में पूर्वी भारत को गरीबी और पलायन मिला। पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश में अपार खनिज संपदा है। कोयले के भंडार इन राज्यों में भरे पड़े हैं। किसी राज्य के पास समुद्र की ताकत है। ब्लू इकोनॉमी और पोर्ट की ताकत है। किसी के पास अथाह उपजाऊ भूमि है। किसी के पास पर्यटन के लिए पूरे देश में सबसे ज्यादा क्षमता है। बावजूद इसके कांग्रेस और इंडी गठबंधन के दलों ने पूर्वी भारत को पिछड़ा ही छोड़ दिया।

पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में तृणमूल सरकार राम का नाम नहीं लेने देती, राम नवमी नहीं मनाने देती। कांग्रेस और लेफ्ट के लोगों ने भी राम मंदिर के विरूद्ध मोर्चा खोल रखा है। पीएम मोदी ने कहा कि क्या टीएमस, कांग्रेस और लेफ्ट के हाथ में महान देश सौंपा जा सकता है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडी अलायंस के लोग कहते हैं कि मोदी के खिलाफ वोट जिहाद करो। इन लोगों ने बंगाल में हिंदुओं को दोयम दर्जे का नागरिक बनाकर रख दिया है। तुष्टीकरण की जिद्द में इंडी गठबंधन एससी, एसटी और ओबीसी को मिलने वाला आरक्षण भी छीनना चाहता है। ये लोग कह रहे हैं कि आरक्षण अब मुसलमानों को दिया जाए। वो भी आधा-अधूरा या थोड़ा सा नहीं, बल्कि पूरा का पूरा आरक्षण मुसलमानों को दिया जाए।

पीएम मोदी बोले कि क्या ये देश दलितों के साथ अन्याय स्वीकार करेगा, क्या आदिवासियों, पिछड़ों के साथ अन्याय स्वीकार करेगा। बंगाल के हमारे भाई-बहनों आपको बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सीएए नागरिकता देने का कानून है, नागरिकता लेने का कानून नहीं। उन्होंने कहा कि शरणार्थी समुदाय की नागरिकता बंगाल में दीदी रोकना चाहती हैं।

MadhyaBharat 12 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.