Since: 23-09-2009

  Latest News :
तुर्कमान गेट हिंसा के पीछे सोशल मीडिया पोस्ट की भूमिका.   ऑपरेशन सिंदूर में एनसीसी कैडेट्स की भूमिका की सराहना.   कोलकाता में I-PAC से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, ममता बनर्जी के गंभीर आरोप.   भारत का पहला स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण जहाज \'समुद्र प्रताप\' हुआ चालू.   तुर्कमान गेट में बुलडोजर कार्रवाई, इलाका बना छावनी.   दिल्ली विधानसभा में BJP और AAP विधायकों के विरोध प्रदर्शन से माहौल गरम.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   मैहर की बेटी अंजना सिंह को भोपाल में सम्मानित.   इंदौर में दूषित पानी से मौतों ने स्वच्छता पर उठाए बड़े सवाल.   1600 करोड़ की बाणसागर नल जल परियोजना की पाइपलाइन फटी.   दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस ने की मृतकों के परिजनों से मुलाकात .   उमंग सिंघार ने खजराना में पानी की गुणवत्ता का किया रियलिटी चेक .   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.   बस्तर के तोकापाल इलाके में बाघ के पंजों के निशान, वन विभाग ने दी चेतावनी.   शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल को मिला जमानत.  
भारत को अराजकता में झोंकना चाहती है कांग्रेस : मोदी
dehradoon, Congress ,Modi

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस भारत को अस्थिरता की तरफ ले जाना चाहती है, अराजकता में झोंकना चाहती है। कांग्रेस ने देश के वीर सपूत स्व. बिपिन रावत तक का अपमान किया था। ऐसी कांग्रेस से देशभक्ति की अपेक्षा नहीं की जा सकती।

देवभूमि पर रुद्रपुर में मंगलवार को आयोजित विजय शंखनाद रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण के दल-दल में ऐसा धंस गई है कि कभी देशहित का नहीं सोच सकती। यही कांग्रेस है जो घुसपैठियों को बढ़ावा देती है। जब भाजपा सीएए के माध्यम से मां भारती में आस्था रखने वालों को भारत की नागरिकता देती है तो कांग्रेस को सबसे ज्यादा तकलीफ होती है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोग भी जानते हैं कि पाकिस्तान और बांग्लादेश से जो शरणार्थी आए हैं, उनमें से अधिकतर दलित परिवार हैं, सिख परिवार हैं, बंगाली परिवार हैं, लेकिन कांग्रेस इन लोगों को नागरिकता देने का विरोध कर रही है।

कांग्रेस कमजोरी न दिखाती तो भारत की सीमाओं पर नजर डालने की किसी की हिम्मत न होती-

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तराखंड की धरती का संबंध गुरु नानक देव, गुरु गोविंद सिंह और उदासी संत गुरु रामराय से है। कांग्रेस ने देश का ऐसा बंटवारा किया कि गुरु नानक की जन्मस्थली भी हमसे छिन गई। जबकि भाजपा सरकार ने करतारपुर कॉरिडोर बनाकर लोगों की जिंदगी आसान की है। कांग्रेस कमजोरी न दिखाती तो भारत की सीमाओं पर नजर डालने की किसी की हिम्मत न होती।

देश के सीमावर्ती गांव कांग्रेस के लिए आखिरी गांव, लेकिन भाजपा के लिए प्रथम गांव-

कांग्रेस ने कैसे अपने हाथों से मां भारती के टुकड़े किए, इसका एक और ताजा उदाहरण देश के सामने आया है। तमिलनाडु के पास एक कच्चाथीवू द्वीप है। वो द्वीप भारत का हिस्सा था, लेकिन कांग्रेस ने उसको श्रीलंका को दे दिया। अब इस द्वीप के आसपास भी कोई भारतीय मछुआरा गलती से चला जाता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश के सीमावर्ती गांवों को भी देश का आखिरी गांव मानकर वहां विकास करना बंद कर दिया था, लेकिन भाजपा सरकार ने सीमा किनारे बसे गांवों को देश का प्रथम गांव माना है, वहां तेज गति से विकास किया है।

कांग्रेस की सरकार रहती तो पूर्व सैनिकों को नहीं मिल पाती वन रैंक-वन पेंशन-

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार रहती तो आज पूर्व सैनिकों को वन रैंक-वन पेंशन नहीं मिल पाती, लेकिन मोदी ने सैनिक परिवारों को गारंटी दी थी और इसे पूरा करके दिखाया। आज देशभर के सैनिक परिवारों को ओआरओपी के एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा मिल चुके हैं।

MadhyaBharat 2 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.