Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
आरक्षण व संविधान खत्म करने की अफवाह फैला रहा है विपक्षी गठबंधन : मोदी
raipur, Opposition alliance ,Modi

रायपुर/जांजगीर चांपा। प्रधानमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा जांजगीर-चांपा के सक्त्ती के जेठा मैदान में सोमवार को विजय शंखनाद सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्षी गठबंधन आरक्षण व संविधान खत्म करने का अफवाह फैलाते हैं। माेदी तो छोड़िए भाजपा तो छोड़िए, खुद बाबा साहेब आकर कहेंगे तो भी संविधान बदलने वाला नहीं है। इंडी गठबंधन को दिया वोट केंद्र में सरकार नहीं बना सकता लेकिन भाजपा को दिया गया वोट विकसित भारत बनाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 60 साल तक एक ही परिवार ने खुद या रिमोट से सरकार चलाई। इस दौरान कांग्रेस के नेताओं ने सिर्फ अपनी तिजोरी भरने का काम किया। आपने मुझे 10 साल देखा है। एक भी छुट्टी लिए बिना काम करता हूं। बाकी नेताओं को अपने बच्चों के लिए कुछ करना होता है, मोदी के लिए आप ही मेरा परिवार हैं। 10 साल में देश बहुत आगे बढ़ा है। 25 करोड़ लोगों को हमने गरीबी से बाहर निकाला है।

उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर देश को बांटने वाली कांग्रेस आजादी के बाद पहले दिन से तुष्टीकरण में लगी हुई थी। तुष्टिकरण एवं वोटबैंक की राजनीति कांग्रेस के डीएनए में है। दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों का हक छीनना पड़े तो वे एक सेकंड नहीं लगाएंगे। भाजपा सबका साथ सबका विकास मंत्र पर चलने वाली पार्टी है। गरीब, युवा, महिला और किसानों का कल्याण ही हमारी प्राथमिकता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ड्रोन क्रांति आने वाली है, उसका नेतृत्व आदिवासी बहनें करेंगी। नमो ड्रोन दीदी योजना से बहनों को पहले ड्रोन पायलट की ट्रेनिंग दी जा रही है। सरकार उसको सब्सिडी भी दे रही है। छत्तीसगढ़ की महतारी योजना की देशभर में चर्चा है। लाखों बहनों को हर महीने सीधी मदद पहुंचने लगी है। मोदी ने भी गारंटी दी है कि तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाएंगे। हमने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया। मेडिकल व इंजीनियरिंग की पढ़ाई स्थानीय भाषा में देने का काम किया। आपके वोट की ताकत मेरे साथ है इसलिए विपक्षी कांप कर रहे हैं। घोटालों की जांच हो रही है इसलिए उनमें बौखलाहट है।

सभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव से सहित भाजपा के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने भी सभा को सम्बोधित किया।

MadhyaBharat 23 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.