Since: 23-09-2009

  Latest News :
पुरी में गेस्ट हाउस पार्किंग शुल्क पर एसजेटीए का निर्णय कायम.   पश्चिम बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया कैविएट.   हिजाब पहनने वाली बेटी भी बन सकती है प्रधानमंत्री: AIMIM प्रमुख ओवैसी.   अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   भोपाल में बाबर विषयक लिटरेचर फेस्टिवल विवादों में.   मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लोक निर्माण विभाग की कार्यशाला का किया शुभारंभ.   दूषित पेयजल से मौतों ने प्रभावित की इंदौर की पर्यटन छवि.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   अमित जोगी ने बीजेपी पर साधा निशाना.   दंतेवाड़ा में नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.  
हेमंत सोरेन की पत्नी ने किया ममता को फोन
kolkata, Hemant Soren

कोलकाता। जमीन घोटाला मामले में जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को फोन किया है। उन्हें झारखंड में भाजपा विरोधी जनसभा में आमंत्रित किया गया है।

दिल्ली के बाद झारखंड में भाजपा विरोधी रैली में तृणमूल कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आमंत्रित किया गया है। कल्पना ने 21 अप्रैल को झारखंड में ''उलुगुलान (क्रांति) महारैली'' नामक रैली के लिए ममता को आमंत्रित किया है। तृणमूल सूत्रों के मुताबिक, ममता खुद रैली में नहीं जा रही हैं, क्योंकि वह फिलहाल बंगाल में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। रैली में तृणमूल प्रतिनिधियों को भेजा जाएगा।

 

राजनीतिक खेमे के एक वर्ग के अनुसार, लोकसभा चुनाव में वामपंथी और कांग्रेस बंगाल में तृणमूल के खिलाफ लड़ रहे हैं। ऐसे में खुद तृणमूल नेता पड़ोसी राज्य झारखंड में लेफ्ट, कांग्रेस के साथ एक मंच पर नहीं दिखना चाहतीं। इससे बंगाल के चुनाव में एक अलग संदेश जाने का खतरा है। हालांकि, एक शीर्ष तृणमूल नेता ने कहा, ''वोट के बाद ''इंडी'' गठबंधन फिर से अपना सिर उठाएगा। हमारे नेता ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि तृणमूल ने गठबंधन नहीं छोड़ा है। चुनाव के बाद, सभी भाजपा विरोधी दल फिर से एक साथ आएंगे।

 

सूत्रों के अनुसार 21 तारीख को झामुमो की ओर से रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित रैली में हेमंत की गिरफ्तारी के विरोध में लोकतंत्र की रक्षा का आह्वान किया जायेगा। तृणमूल सूत्रों के मुताबिक, ममता पड़ोसी राज्य असम में दो चुनावी रैलियां करने वाली हैं।

MadhyaBharat 8 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.