Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
संघ प्रमुख मोहन भागवत जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ जाएंगे
संघ प्रमुख मोहन भागवत जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ जाएंगे

 

वेजशपुर और सरगुजा जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत छत्तीसगढ़ के चार दिन के दौरे पर हैं। इस दौरान, वे जनजातीय गौरव दिवस पर जशपुर और सरगुजा जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव बिरसा मुण्डा की जयंती पर जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान की स्मृति में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है।भागवत आज जशपुर में बिरसा मुण्डा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और पूर्व भाजपा सांसद तथा केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय दिलिप सिंह जुदेव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। संघ प्रमुख जशपुर में आम सभा को भी सम्बोधित करेंगे। ये कार्यक्रम आर.एस.एस. के प्रमुख संगठन वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा आयोजित किए जा रहे हैं। कल  भागवत सरगुजा जिले के मुख्यालय अंबिकापुर में आर.एस.एस. के सरगुजा और कोरिया जिला शाखा द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित पथ संचलन में हिस्सा लेंगे। संघ प्रमुख, संघ सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम को सम्बोधित भी करेंगे। डॉक्टर भागवत 16 नवम्बर को अम्बिकापुर में संघ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 

MadhyaBharat 14 November 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.