Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
ओबीसी आरक्षण को किसी भी कीमत पर नुकसान नहीं होने देंगे : मुख्यमंत्री शिंदे
mumbai, OBC reservation ,Chief Minister Shinde

मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को भरोसा दिलाया है कि महाराष्ट्र सरकार ओबीसी आरक्षण को किसी भी कीमत पर नुकसान नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि दो मंत्रियों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को अनशनकारी लक्ष्मण हाके से मुलाकात करके उन्हें भी आश्वस्त करेगा। सीएम शिंदे ने लक्ष्मण हाके से अपनी सेहत पर ध्यान देने की अपील की है।

ओबीसी नेता लक्ष्मण हाके और नवनाथ वाघमारे जालना जिले में भूख हड़ताल कर रहे हैं। उनसे मिलने के लिए आज विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार मिलने गए थे। इसके बाद विजय बडेट्टीवार ने मुख्यमंत्री से मोबाइल पर बात की। विजय बडेट्टीवार ने मुख्यमंत्री को बताया कि मराठा नेता बार-बार ओबीसी से आरक्षण लेने की बात कर रहे हैं, इससे ओबीसी समाज में डर का माहौल है।

इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसी भी कीमत पर ओबीसी आरक्षण को नुकसान नहीं होने देगी। ओबीसी समाज को लग रहा है कि उनका हक का आरक्षण मराठा समाज लेने जा रहा है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं होने दिया जाएगा। इसके बाद विजय बडेट्टीवार ने अनशनकारी लक्ष्मण हाके और नवनाथ वाघमारे को पानी पिलाया, लेकिन दोनों ने भूख हड़ताल जारी रखी।

MadhyaBharat 20 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.