Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
राहुल गांधी ने ट्रक से अंबाला से चंडीगढ़ तक का किया सफर
chandigarh, Rahul Gandhi , truck

चंडीगढ़। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने गत रात्रि अंबाला से चंडीगढ़ का 50 कि.मी. का सफर ट्रक से तय किया। राहुल गांधी ने ट्रक सवारी के दौरान में ड्राइवर और अन्य से बातचीत की और उनकी समस्याओं को जाना।

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी दोपहर को दिल्ली से शिमला के लिए कार से रवाना हुए थे। चंडीगढ़ आते समय राहुल गांधी ने ट्रक को अंबाला सिटी के श्री मंजी साहिब गुरुद्वारे पर रुकवाया और राहुल गांधी ने श्रीमंजी साहिब गुरुद्वारे में माथा टेका। यहां उन्होंने कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी बातचीत की। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में लंगर भी ग्रहण किया। उनके इस सफर का एक वीडियो कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'यूनिवर्सिटी के छात्रों से, खिलाड़ियों से, सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे युवाओं से, किसानों से, डिलीवरी पार्टनरों से, बस में आम नागरिकों से और अब आधी रात को ट्रक के ड्राइवर से आखिर क्यों मुलाकात कर रहे हैं राहुल गांधी ? क्योंकि वो इस देश के लोगों की बात सुनना चाहते हैं, उनकी चुनौतियों और परेशानियों को समझना चाहते हैं। उनको ऐसा करते देख एक विश्वास सा झलकता है, कोई तो है, जो लोगों के साथ खड़ा है। कोई तो है, जो उनके बेहतर कल के लिए किसी भी तरह की कुर्बानी देने को तैयार है। कोई तो है, जो नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा है। धीरे-धीरे यह एहसास हो रहा है कि यह देश लौट जाना चाहता है मोहब्बत और अमन के रास्ते पर, धीरे से यह देश आखिर चल ही पड़ा है राहुल गांधी के साथ।'

MadhyaBharat 23 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.