Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
राज्यसभा से तृणमूल सांसद डेरेक-ओ- ब्रायन निलंबित
new delhi, Trinamool MP Derek O

नई दिल्ली। राज्यसभा से गुरुवार को तृणमूल सांसद डेरेक-ओ-ब्रायन को सदन में अनुचित आचरण के कारण इस सत्र की कार्यवाही से निलंबित कर दिया गया। बाद में विपक्ष के हंगामे के चलते कार्यवाही को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

राज्यसभा की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे शुरू हुई। इसके बाद विपक्ष की ओर से कल के संसद की सुरक्षा में चूक के मामले पर हंगामा शुरू हो गया।

हंगामे के दौरान सभापति जगदीप धनखड़ ने हंगामा कर रहे सदस्यों को अपनी सीटों पर जाने के लिए कहा। तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक-ओ-ब्रायन ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। इसके बाद सभापति ने उनका नाम लेकर उन्हें चेतावनी दी। इसके बाद वे आसन के नजदीक आ गए । इसपर सभापति ने खड़े होकर उनका नाम लिया और इशारा करते हुए उनसे तुरंत सदन से बाहर जाने के लिए कहा। इसके बाद सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इस दौरान सभापति ने विपक्ष के नेता एवं पार्टी के नेताओं को 11.30 बजे अपने कक्ष में आने के लिए कहा।

दोबारा 12 बजे कार्यवाही शुरू होने पर सभापति ने डेरेक-ओ-ब्रायन के बयान को संसदीय मर्यादाओं का उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा कि वे सदन के बीचों-बीच आए, नारेबाजी की, सदन की कार्यवाही को बाधित करने का प्रयास किया। बाद में सदन के नेता पीयूष गोयल की ओर से डेरेक-ओ-ब्रायन को सदन से निलंबित किए जाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे ध्वनिमत से स्वीकार कर लिया गया।

MadhyaBharat 14 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.