Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
नीतीश कुमार ने आईएनडीआईए का संयोजक बनने से किया इंनकार
patna, Nitish Kumar, INDIA

पटना/नई दिल्ली। वर्चुअल मोड में शनिवार को विपक्षी दलों के आईएनडीआईए खेमे की बड़ी बैठक हुई। बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संयोजक बनाने का प्रस्ताव आया लेकिन नीतीश ने इसे स्वीकार करने से इंकार कर दिया। नीतीश कुमार ने कहा कि कांग्रेस से ही किसी को आईएनडीआईए का संयोजक बनाया जाए।

स्टालिन ने सीएम नीतीश को संयोजक बनाने का प्रस्ताव लाया लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार करने से इंकार कर दिया। गठबंधन की बैठक में नीतीश के साथ शामिल हुए मंत्री संजय झा ने बैठक के बाद कहा कि नीतीश कुमार को संयोजक बनाने पर चर्चा हुई लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया है। हमारा मानना है कि कांग्रेस से ही संयोजक बनाया जाना चाहिए।

 

नीतीश ने गठबंधन के नेताओं के साथ मीटिंग में कहा कि उनका किसी पद में दिलचस्पी नहीं है। जमीन पर गठबंधन का काम बढ़ता रहे यहीं उनकी चाहत है। संयोजक बनाने के लिए ममता अखिलेश से भी सलाह ली जाएगी। बैठक में नीतीश के संयोजक बनने से इंकार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को कन्वेनर बनाने पर चर्चा चल रही है।

 

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, राजद सुप्रीमो लालू यादव, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, एनसीपी नेता शरद पवार सहित गठबंधन के घटक दलों के कई नेता इस बैठक में शामिल थे। पहली बार ऑनलाइन जुड़े तमाम नेताओं में सीट बंटवारे, संयोजक जैसे मुद्दों पर मुख्य रूप से चर्चा हुई। बैठक में तृणमूल कांग्रेस के अलावा सभी पार्टियां शामिल रहीं। कहा जा रहा है कि सीटों के बंटवारे को लेकर ममता बनर्जी और कांग्रेस में कुछ मतभेद है। इसी कारण ममता की पार्टी आज की बैठक से किनारा कर लिया।

MadhyaBharat 13 January 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.