Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर कम हुआ बाढ़ का खतरा बरकरार
new delhi, Water level ,Yamuna river

नई दिल्ली। देश में मानसून की बारिश से पहाड़ और मैदान में अब हालात कुछ सुधरे हैं। इस बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर कुछ कम हुआ है। मगर कई इलाके अभी भी जलमग्न हैं। अभी बाढ़ का खतरा टला नहीं है।

बाढ़ से त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही दिल्ली में भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज (शनिवार) के लिए यलो अलर्ट जारी कर मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। आज सवेरे दिल्ली-एनसीआर कुछ इलाकों में बारिश हुई है। अभी दिल्ली के शांति वन इलाके और आईटीओ में जलभराव है। यमुना नदी का जलस्तर आज सुबह सात बजे 207.62 मीटर पर आ गया है।

 

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले छह दिन तक बारिश की संभावना है। मगर तेज बारिश के आसार नहीं हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश और बिहार में भी आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ समेत 50 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। फर्रुखाबाद, बलरामपुर, कन्नौज, बरेली, श्रावस्ती, बहराइच, पीलीभीत और शाहजहांपुर के आसपास के इलाकों को अलर्ट किया गया है।

 

बिहार के मधेपुरा, सहरसा, मधुबनी, खगड़िया, भागलपुर, पश्चिमी चंपारण, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और मधेपुरा में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। उत्तराखंड के कुमाऊं के ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत में बारिश का रेड अलर्ट और देहरादून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। कई दिनों से उत्तराखंड में बारिश कहर बरपा रही। उत्तरकाशी समेत कई जगहों में भूस्खलन हुआ है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज सिक्किम, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, गोवा, मेघालय और तटीय कर्नाटक में मध्यम से तेज भारी बारिश की संभावना है। झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, दक्षिणी गुजरात, केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

MadhyaBharat 15 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.