Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
नवीन पटनायक से मिलने भुवनेश्वर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री
bhuvneshwar, Chief Minister , Naveen Patnaik

भुवनेश्वर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को भुवनेश्वर पहुंचकर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की । इस मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री तथा बीजू जनता दल के मुखिया नवीन पटनायक ने स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार के साथ उनकी मुलाकात के दौरान दोनों के बीच गठबंधन को लेकर किसी प्रकार की बातचीच नहीं हुई।

नवीन निवास में दोनों नेताओं की वार्ता के बाद नवीन पटनायक व नीतीश कुमार ने पत्रकाराें से बातचीत की । इस दौरान पटनायक ने कहा कि बिहार भवन निर्माण के लिए ओडिशा सरकार बिहार सरकार को डेढ़ एकड़ जमीन देगी। इस भवन में पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए आने वाले बिहार के श्रद्धालु ठहर सकेंगे ।

पत्रकारों ने भाजपा के खिलाफ गठबंधन तैयार करने के प्रयास करने के सवाल के जवाब में नीतीश कुमार ने कहा कि इस बारे में नवीन पटनायक स्पष्ट कर चुके हैं । उन्होंने कहा कि हमारा संबंध काफी पुराना व घनिष्ठ रहा है । नवीन के पिता बीजू पटनायक के साथ भी और उनके काफी पुराने संबंध हैं, लेकिन कोरोना व अन्य कारणों से वह मिल नहीं पा रहे थे । दोनों के बीच के संबंध अन्य नेताओं के साथ संबंध जैसे न समझा जाए ।

 

इससे पूर्व दोपहर को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर पहुंचे । राज्य सरकार के मंत्री अशोक पंडा और बीजद के वरिष्ठ नेता देवी प्रसाद मिश्र ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया । इसके बाद वह सीधे इसके नवीन निवास पहुंचे और बीजद मुखिया तथा राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से बातचीत की । दोनों नेताओं ने एक साथ मध्याह्न भोजन किया ।

MadhyaBharat 9 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.