Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
शिंदे सरकार में विभागों का बंटवारा हुआ
शिंदे सरकार में  विभागों का बंटवारा हुआ

 

देवेंद्र फडणवीस को गृह विभाग और वित्त मंत्रालय

 

महाराष्ट्र में शिंदे सरकार में  विभागों का बंटवारा हो गया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद विभागों का बटवारा किया गया। जिसमे  बीजेपी के 9 और शिंदे गुट के नौ मंत्रियों ने शपथ ली थी। अब उनके  बीच विभागों का बंटवारा हुआ। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गृह विभाग और वित्त मंत्रालय का प्रभार मिला है। इसके अलावा उनके पास आवास, उर्जा और राजशिष्टाचार विभाग भी रहेगा। साथ ही कानून और न्याय, जलसंसाधन और लाभ क्षेत्र विकास से जु़ड़े विभाग की जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी गई है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शहरी विकास, पर्यावरण, अल्पसंख्यक, परिवहन, आपदा प्रबंधन की ज़िम्मेदारी मिली है। इसके अलावा सार्वजनिक निर्माण (सार्वजनिक परियोजनाएं), सामान्य प्रशासन, सूचना और प्रौद्योगिकी, सूचना और जनसंपर्क, परिवहन, विपणन, सामाजिक न्याय, राहत और पुनर्वास, विशेष सहायता, मृदा व जलसंरक्षण, आपदा व्यवस्थापन, पर्यावरण और क्लाइमेट चेंज और अल्पसंख्यक विभाग रहेंगे। इन विभागों के अलावा सीएम शिंदे के पास वे विभाग भी रहेंगे जिनका दायित्व अब तक किसी को नहीं दिया गया है।

MadhyaBharat 15 August 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.