Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
राजस्थान में पुन: सरकार बनाएगी कांग्रेस : पायलट
new delhi, Congress ,Pilot

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने गुरुवार को दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में राजस्थान में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से जीतेगी और सरकार बनाएगी। पार्टी इस बार पुन: जीतकर राज्य की परिपाटी को तोड़ेगी। कांग्रेस नेता सचिन पायलट आज यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन के नेतृत्व में राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी मुख्यालय में बैठक हुई। इसमें राज्य के सभी पदाधिकारियों के साथ केन्द्रीय नेतृत्व ने राजस्थान विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर संवाद किया।

पायलट ने कहा कि आज की बैठक लगभग चार घंटे चली। इस दौरान राज्य के सभी मुद्दों पर बातचीत हुई। हमारा संगठन, हमारे नेता, हमारे विधायक और मंत्री सभी साथ मिलकर काम करेंगे। हम सभी का लक्ष्य एक ही है कि राज्य में कांग्रेस पुन: सरकार बनाए।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव इसी वर्ष के अंत तक होना है। इसको लेकर कांग्रेस ने आज पार्टी मुख्यालय में एक बैठक आयोजित की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में हुई बैठक में राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल सहित राजस्थान कांग्रेस के नेता सचिन पायलट मौजूद थे जबकि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

MadhyaBharat 6 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.