Since: 23-09-2009

  Latest News :
तुर्कमान गेट हिंसा के पीछे सोशल मीडिया पोस्ट की भूमिका.   ऑपरेशन सिंदूर में एनसीसी कैडेट्स की भूमिका की सराहना.   कोलकाता में I-PAC से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, ममता बनर्जी के गंभीर आरोप.   भारत का पहला स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण जहाज \'समुद्र प्रताप\' हुआ चालू.   तुर्कमान गेट में बुलडोजर कार्रवाई, इलाका बना छावनी.   दिल्ली विधानसभा में BJP और AAP विधायकों के विरोध प्रदर्शन से माहौल गरम.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   मैहर की बेटी अंजना सिंह को भोपाल में सम्मानित.   इंदौर में दूषित पानी से मौतों ने स्वच्छता पर उठाए बड़े सवाल.   1600 करोड़ की बाणसागर नल जल परियोजना की पाइपलाइन फटी.   दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस ने की मृतकों के परिजनों से मुलाकात .   उमंग सिंघार ने खजराना में पानी की गुणवत्ता का किया रियलिटी चेक .   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.   बस्तर के तोकापाल इलाके में बाघ के पंजों के निशान, वन विभाग ने दी चेतावनी.   शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल को मिला जमानत.  
महाराष्ट्र में कोरोना के 3081 नए मामले
महाराष्ट्र में कोरोना के 3081 नए मामले

 

मुंबई में 1956 नए मामले सामने आए

महाराष्ट्र एक बार फिर देश में कोरोना का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। यहां  कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते जा रहे हैं।  राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3081 नए मामले सामने आए हैं। राहत की बात ये है कि राज्य में एक भी मरीज़ की मृत्यु  नहीं हुई है। प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 13 हजार 329 है।

मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1956 नए मामले सामने आए हैं।  शहर में इस दौरान 763 मरीज ठीक हुए हैं।  सिर्फ मुंबई में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे लोगों की संख्या 9191 है।   23 जनवरी के बाद से संक्रमण में सबसे अधिक मामले आये हैं । जो अब सोचने का विषय बना हुआ है।  पॉजिटिविटी रेट लंबे समय के बाद 10 प्रतिशत के निशान से ऊपर चली गई है। यह 12.74 प्रतिशत पर पहुंच गई। गुरुवार को यह 9.64 फीसदी थी। मुंबई में गुरुवार को भी 1,702 नए मामले सामने आए थे। शासन ने लोगों को सावधान रहने और मास्क लगाने की सलाह दी है। वहीं लोगों को बढे मामलों को लेकर हिदायत भी दी जा रही है।

MadhyaBharat 11 June 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.