Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
चेंबूर के एक घर में आग लगने से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत
mumbai, 7 people , Chembur

मुंबई । चेंबूर के सिद्धार्थ नगर में स्थित एक घर में रविवार को तड़के लगी आग में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन छोटे बच्चे और दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

 

पुलिस के अनुसार चेंबूर के सिद्धार्थ नगर स्थित एक घर में आज तड़के करीब साढ़े चार बजे आग लग गई। उस समय घर के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे। लेकिन घर में आग लगने की भनक लगते ही सभी सदस्यों ने खुद को बचाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटों से बाहर नहीं निकल सके। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और किसी तरह परिवार के सभी सदस्यों को घटनास्थल से निकाल कर राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। पता चला है कि सभी मृतक गुप्ता परिवार के सदस्य थे। चेंबूर पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर आग लगने कारणों की छानबीन के साथ मृतकों की पहचान का भी प्रयास कर रही है।

 

MadhyaBharat 6 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.