Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
मणिपुर में सेना लगाकर स्थायी शांति नहीं हो सकती : मुख्यमंत्री सरमा
guwahati, Permanent peace , Himanta Biswa Sarma

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने मणिपुर में सेना के जरिए शांति बहाली के कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान की आलोचना की है। डॉ. सरमा ने कहा कि सेना लगाकर लोगों पर गोली चला देने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सकता है। आंतरिक विवादों को सुलझाने के लिए सेना को तैनात करना सरकार का प्राथमिक कार्य नहीं है। क्योंकि सेना की मुख्य जिम्मेदारी बाहरी खतरों से हमारी मातृभूमि की रक्षा करना है।

 

 

मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने पत्रकारों से कहा कि निश्चित रूप से आंतरिक छद्म युद्धों के दौरान कुछ समय के लिए सेना को शांति बहाल करने के लिए लगाया जा सकता है, लेकिन इससे स्थायी समाधान नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि हमारी आंतरिक समस्याओं का समाधान हमें आपसी सौहार्द से करना चाहिए।

डॉ. सरमा ने कहा कि देश की आंतरिक समस्याओं को सुलझाने के लिए ही अनेक अर्धसैनिक बल हैं। जनता के बीच सैन्य कार्रवाई उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि अर्धसैनिक बलों में जनता के बीच मिलजुल कर काम करने की क्षमता होती है। यही वजह है कि मणिपुर सरकार की मांग के अनुसार वहां केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 18 कंपनियां अब तक भेजी जा चुकी हैं।

MadhyaBharat 13 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.