Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
टाटा मोटर्स जनवरी से कार की कीमतों में 3 फीसदी की करेगी बढ़ोतरी
new delhi, Tata Motors , car prices

नई दिल्ली । देश की सबसे बड़ी व्यावसायिक वाहन का निर्माण करने वाली कंपनी टाटा मोटर्स ने भी अपने यात्री वाहनों की कीमतों में 3 फीसदी तक की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। नई दरें जनवरी, 2025 से लागू होंगी।

कंपनी ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि वह अगले साल जनवरी से इलेक्ट्रिक वाहनों सहित अपने सभी यात्री वाहन पोर्टफोलियो की कीमत में 3 फीसदी तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने कहा, "जनवरी 2025 से कीमत में बढ़ोतरी मॉडल और वैरिएंट के आधार पर अलग-अलग होगी।" टाटा मोटर्स ने कहा कि कच्चे माल की लागत और मुद्रास्फीति में वृद्धि के प्रभाव को आंशिक रूप से कम करने के लिए वह वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है।

उल्‍लेखनीय है कि मारुति सुजुकी, हुंडई, महिंद्रा और जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर समेत कई कार निर्माता कंपनियों ने जनवरी, 2025 से अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। वहीं, लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी मर्सिडीज-बेंज इंडिया, ऑडी और बीएमडब्ल्यू ने भी इनपुट लागत और परिचालन व्यय में वृद्धि का हवाला देते हुए जनवरी से अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

MadhyaBharat 9 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.