Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
किसानों की आय दोगुनी करने का वादा भूल गई मोदी सरकार : कांग्रेस
new delhi, Modi government ,Congress

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार किसानों की आय दोगुना करने का वादा भूल गई है। इस सरकार को किसानों के हितों की चिंता नहीं है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि आज पूरे देश में खेती और किसान संकट में हैं। मोदी सरकार ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का सपना दिखाया था। वह अब भूल चुके हैं । हुड्डा ने कहा कि आज जीएसटी की सबसे ज्यादा मार किसानों पर पड़ी है। कांग्रेस के समय फर्टिलाइजर, पेस्टिसाइड और ट्रैक्टर पार्ट्स पर कोई टैक्स नहीं लगता था। अब सब पर टैक्स देना पड़ता है।

 

हुड्डा ने कहा कि किसानों की आय तो दोगुनी नहीं हुई लेकर किसान कर्ज में जरूर डूबता जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों से जुड़ी कई योजनाओं का बजट और उनमें मिलने वाली सब्सिडी को घटा दिया है। जिससे किसान परेशान हैं। किसान आंदोलन के समय मोदी सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए लीगल गारंटी देने की बात कही थी, लेकिन आज भी किसानों को एमएसपी नहीं मिल रही है।

MadhyaBharat 20 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.