Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मोरबी झूलता पुल हादसा मामले में ओरेवा कंपनी के एमडी का आत्मसमर्पण
ahamdabad, Surrender of MD ,Oreva Company , Morbi suspension bridge

अहमदाबाद। मोरबी झूलता पुल हादसा मामले में आरोपित ओरोवा ग्रुप के मालिक जयसुख पटेल ने मंगलवार को मोरबी कोर्ट में वकील की मौजूदगी में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट ने आरोपित पटेल को पुलिस का सौंप दिया है। पटेल 90 दिन से भूमिगत थे।

मोरबी झूलता पुल हादसे में ओरेवा ग्रुप के प्रबंधन निदेशक (एमडी) जयसुख पटेल ने मोरबी सेशन्स कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी, जिस पर 1 फरवरी को हाईकोर्ट में सुनवाई होनी थी। इससे पूर्व ही उन्होंने मंगलवार को दोपहर 3 बजे के करीब मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में हाजिर होकर आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट में आत्मसमर्पण करने के बाद आरोपित को पुलिस को सौंप दिया। माना जा रहा है कि पुलिस मोरबी ब्रिज दुर्घटना के 10वें क्रमांक के आरोपित जयसुख पटेल की रिमांड की मांग करेगी। इस मामले में शुरुआत में जयसुख पटेल का नाम आरोपित के रूप में दाखिल नहीं किया गया था, लेकिन कोर्ट के स्वत: संज्ञान लेने के बाद सुनवाई और लगातार निगरानी के दबाव में उन्हें मुख्य आरोपित बनाया गया।

पुलिस ने इस केस में 27 जनवरी को सेशन्स कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था। इसमें जयसुख पटेल को फरार आरोपित के रूप में दर्शाया गया था। कुल 1262 पन्ने के आरोप पत्र में घटना को लेकर गंभीर लापरवाही बरतने का उल्लेख किया गया है। सस्पेंशन ब्रिज की मरम्मत कार्य के लिए नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया गया। आरोप है कि जयसुख पटेल ने तकनीकी संस्थान से ब्रिज की मजबूती के संबंध में स्टेबिलिटी सर्टिफिकेट भी प्राप्त नहीं किया था। ब्रिज की मरम्मत में तकनीकी स्टाफ के बजाए स्थानीय फेब्रिकेटर से काम कराया गया। आरोप पत्र में यह भी उल्लेख है कि दुर्घटना के बाद ओरेवा ग्रुप ने बचाव कार्य में सहयोग भी नहीं किया।

 

यह थी घटना

मोरबी के मणि मंदिर के समीप और मच्छु नदी पर 140 साल पुराना झुलता पुल 30 अक्टूबर, 2022 को शाम 6 बजकर 32 मिनट पर टूट गया था। इस दुर्घटना में 135 लोगों की मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त पुल पर क्षमता से अधिक 400 लोग मौजूद थे, जबकि पुल पर 100 से अधिक लोगों की मौजूदगी को ही खतरा था।

MadhyaBharat 31 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.