Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
शरद पवार का इस्तीफा नामंजूर
mumbai, Sharad Pawar, resignation rejected

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के आला नेताओं की चयन समिति ने शुक्रवार को एकमत से शरद पवार के राकांपा अध्यक्ष पद से दिए गए इस्तीफे को नामंजूर कर दिया। समिति ने शरद पवार को राकांपा अध्यक्ष पद पर बने रहने का एक प्रस्ताव भी एकमत से पारित किया है। राकांपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने पत्रकारों को यह जानकारी दी। प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि इस निर्णय की जानकारी शरद पवार को जल्द ही दी जाएगी।

प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि शरद पवार ने दो मई को पुस्तक विमोचन के अवसर पर पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। यह निर्णय शरद पवार ने अचानक किया था, इसलिए सभी स्तब्ध रह गए थे। भाषण के दौरान शरद पवार ने चयन समिति को नए अध्यक्ष का चुनाव करने का भी सुझाव दिया था। शरद पवार के सुझाव के अनुसार आज चयन समिति की बैठक की गई थी। इस बैठक में पहला प्रस्ताव शरद पवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफे को नामंजूर करने का लाया गया था, जिसे समिति ने एकमत से नामंजूर कर दिया। इसी दौरान दूसरा प्रस्ताव शरद पवार को ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहने का लाया गया, इस प्रस्ताव को भी एकमत से मंजूर कर लिया गया है।

 

उल्लेखनीय है कि शरद पवार की ओर से दो मई को अध्यक्ष पद छोड़ने की घोषणा के बाद राकांपा नेता एवं कार्यकर्ता उनके इस फैसले का विरोध करने लगे थे और उनसे अपना निर्णय वापस लेने की मांग करने लगे थे। इसी वजह से गुरुवार को शरद पवार ने कहा था कि समिति का जो निर्णय रहेगा वे उसे मानेंगे। आज चयन समिति के निर्णय की जानकारी मिलते ही राकांपा के कार्यकर्ताओं में खुशी फैल गई। अब शरद पवार पर सभी की निगाहें लगी हैं कि वे क्या फैसला लेते हैं।

MadhyaBharat 5 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.