Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
दुबई-जयपुर इंटरनेशनल फ्लाइट में बम की धमकी
jaipur, Bomb threat, Dubai-Jaipur

जयपुर । देशभर के एयरपोर्ट्स और फ्लाइट में बम की धमकी भरा ईमेल मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार मध्य रात्रि एक और इंटरनेशनल फ्लाइट में बम की सूचना का ईमेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पूरी चौकस सुरक्षा व्यवस्था के बीच जयपुर एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग करवा कर विमान की जांच की गई। हालांकि कोई भी संदिग्ध सामान नहीं मिला। जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

 

जयपुर एयरपोर्ट थानाधिकारी संदीप बसेड़ा के अनुसार शुक्रवार मध्य रात्रि दुबई से जयपुर आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX-196 में बम की धमकी भरा ईमेल दिल्ली हेडक्वार्टर को मिला था। यह सूचना जयपुर एयरपोर्ट को दी गई। जिसके बाद जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन अलर्ट हो गया और भारी सुरक्षा के बीच दुबई से जयपुर आने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट की लैंडिंग कराई गई। सुरक्षा बलों ने गहनता से विमान की जांच की, जिसमें संदिग्ध कुछ भी नहीं पाया गया।

 

जानकारी के अनुसार विमान में 189 यात्री सवार थे। यह विमान शुक्रवार मध्य रात्रि रात 1:20 बजे जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा था। जयपुर पुलिस मामला दर्ज कर संदिग्ध ईमेल भेजने वाले का आईपी ऐड्रेस ट्रेस करने में जुटी है।

MadhyaBharat 19 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.