Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कोयला खदान में भूस्खलन 6 मजदूरों की मौत
kohima, Landslide in coal mine, 6 workers died

कोहिमा। नगालैंड के सीमावर्ती शहर मेरापानी में कोलियरी में हुए भूस्खलन में 6 श्रमिकों की मौत हो गई। इन सभी की मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना गुरुवार को उस समय हुई जब मजदूर खदान में खनन कार्य कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार सभी मृतक असम के गोलाघाट जिले के निवासी थे। मृतकों में तीन की पहचान मजीबुर अली, कमल छेत्री, बिशाल थापा के रूप में हुई है। जबकि तीन अन्य मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

इस दौरान चार अन्य श्रमिक घायल हुए हैं, जिन्हें डिमापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल मजदूरों की हालत गंभीर है।

नगालैंड में कोयला खदानों से उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद निकलते हैं। खासकर मोकोकचुंग जिले में उत्तरी खार, चांगकी कोयला ब्लॉक ए और बी और मोंगचेन-डिबुइया जैसे ब्लॉक हैं। इसके उच्च कैलोरी क्षमता, कम राख और कम नमी के कारण इसका उपयोग कागज, ईंट भट्टों, चाय बागानों और सिरेमिक जैसे क्षेत्रों में किया जाता है।

MadhyaBharat 26 January 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.