Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
महाराष्ट्र सरकार का 16 हजार करोड़ रुपये के राजस्व घाटे का बजट पेश
mumbai, maharashtra government ,budget

मुंबई। महाराष्ट्र के वित्त व नियोजन मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को शिंदे-फडणवीस सरकार का पहला 16 हजार करोड़ रुपये के राजस्व घाटे का बजट विधानसभा में पेश किया। बजट में विभिन्न श्रोतों से 4,49,522.61 करोड़ रुपये जमा करने और विभिन्न मदों पर 4,65,645.02 करोड़ रुपये खर्च करने का अंदाज व्यक्त किया है।

इस तरह वर्ष 2023-24 बजट में राज्य सरकार को 16,122.41 करोड़ रुपये का राजस्व घाटा होने वाला है। इस तरह सूबे के वित्त व नियोजन मंत्री ने सूबे के किसान सहित सभी वर्ग को खुश करने का भरपूर प्रयास किया।

 

वित्त मंत्री ने अपने बजट में किसानों को पिछली सरकार की ओर से घोषित कर्ज माफी की योजना के तहत सभी किसानों को इसका लाभ पहुंचाने का आश्वासन दिया है। साथ ही किसानों को सिंचाई ,जल जमाव के लिए तालाब आधुनिक कृषि यंत्र , शीतगृह , बागवानी आदि के लिए एक हजार रुपये का प्रावधान किया है। साथ ही किसानों को एक रुपये में फसल बीमा का भी प्रावधान किया है, जिससे फसल का नुकसान होने पर किसानों को तत्काल लाभ मिल सके। इसी तरह कोंकण चंदगढ़ कोल्हापुर में 5 वर्ष के लिए 1325 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

 

देवेंद्र फडणवीस ने बजट में धान उत्पादक किसानों को15 हजार रुपये प्रति एकड़ नुकसान भरपाई की घोषणा की है, जिसकी किश्त राज्य सरकार भरने वाली है। राज्य सरकार ने मछुआरों के लिए 50 करोड़ रुपये का बजट में प्रावधान किया है।

वित्तमंत्री ने बजट में किसानों को अपने खेत में ड्रोन से कीटनाशक छिड़काव करने की भी छूट दी है। साथ ही योजना बाधितों को तत्काल लाभ पहुंचाने का भी प्रावधान बजट में किया है।

इसके साथ ही वित्त मंत्री ने राज्य में 5 महामंडलों को शुरू करने और हर महामंडल को प्रतिवर्ष 50 करोड़ रुपये दिए जाने का प्रावधान किया है। ग्राम पंचायतों को सबल करने के लिए सौर ऊर्जा योजना प्रारंभ करने की भी घोषणा बजट में की गई। इसके साथ-साथ बजट में महिलाओं सहित हर वर्ग के लिए अलग -अलग तरह के प्रावधान किए गए हैं।

MadhyaBharat 9 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.