Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पड़ोसी देश को जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद जिन्दा करने की अनुमति नहीं : उपराज्यपाल
srinagar, Neighbouring ,Lieutenant Governor

श्रीनगर । उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन और सुरक्षा बल पड़ोसी देश को जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने की कभी अनुमति नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि जम्मू के लोगों को क्षेत्र से आतंकवाद को खत्म करने के लिए बलों की मदद करनी चाहिए।

 

 

 

श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि पड़ोसी देश की ओर से जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उपराज्यपाल ने कहा कि हम पड़ोसी देश के आतंकी मंसूबों को जम्मू-कश्मीर में कभी सफल नहीं होने देंगे। जम्मू के लोगों ने कभी भी आतंकवाद का समर्थन नहीं किया है और मैं जम्मू के लोगों से क्षेत्र से आतंकवाद को खत्म करने के लिए सुरक्षा बलों के साथ एकजुट रहने का आग्रह करता हूं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल जम्मू-कश्मीर की धरती से आतंकवाद और आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

 

 

 

उपराज्यपाल ने कहा कि मई, 2023 में श्रीनगर में जी-20 बैठक के बाद केंद्र शासित प्रदेश में पर्यटकों की आमद में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पिछले साल 2.11 करोड़ पर्यटकों ने जम्मू-कश्मीर का दौरा किया था। इस साल 30 जून तक 1 करोड़ से अधिक पर्यटकों ने जम्मू-कश्मीर का दौरा किया। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि साल के अंत तक पर्यटकों का रिकॉर्ड आगमन होगा। उपराज्यपाल ने कहा कि पहली बार अमरनाथ गुफा मंदिर और गुरेज को बिजली ग्रिड से जोड़ा गया। उन्होंने कहा कि साल के अंत तक जम्मू-कश्मीर औद्योगिक नीति का नवीनीकरण किया जाएगा।

 

 

 

उन्होंने कहा कि हमने भारत सरकार से नई औद्योगिक नीति को और अधिक उद्योग अनुकूल बनाने का अनुरोध किया है और नई नीति में और अधिक सुविधाएं जोड़ी जाएंगी। उन्होंने ने कहा कि 2019 में जेएंडके बैंक घाटे में था और लगातार प्रयासों के साथ आज यह संस्थान यूटी का लाभ कमाने वाला संस्थान है। उन्होंने कहा कि यह संस्थान अब कुछ लोगों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अब लोगों का बैंक है।

 

 

 

 

 

 

MadhyaBharat 15 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.