Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
संसद के विशेष सत्र को लेकर कांग्रेस ने उठाया सवाल
new delhi, Congress raised questions,special session

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि संसद के विशेष सत्र को लेकर उन्हें किसी तरह की सूचना नहीं दी गई है।

चौधरी ने गुरुवार को कहा कि संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी के ट्वीट से उन्हें सूचना मिली है कि संसद का विशेष सत्र 18 से 22 सितंबर तक चलेगा। चौधरी ने कहा कि उन्हें किसी भी तरह का नोटिस, पत्र या फोन करके इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने भी संसद के विशेष सत्र को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि पहले लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति के माध्यम से सदस्यों को सूचित किया जाता था। सरकार को बताना चाहिए कि मॉनसून सत्र के बाद विशेष सत्र बुलाने की क्या वजह है?

उल्लेखनीय है संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने अपने ट्वीट में कहा कि संसद का विशेष सत्र (17वीं लोकसभा का 13वां सत्र और राज्यसभा का 261वां सत्र) आगामी 18 से 22 सितंबर के दौरान होगा, जिसमें 05 बैठकें होंगी। अमृत काल के समय में होने वाले इस सत्र में संसद में सार्थक चर्चा और बहस होने को लेकर आशान्वित हूं।

MadhyaBharat 31 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.