Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
झारखण्ड में बिगड़ा सांप्रदायिक माहौल
झारखण्ड में बिगड़ा सांप्रदायिक माहौल

महाशिवरात्रि को लेकर पलामू के पांकी बाजार में लगे एक तोरण द्वार को लेकर विवाद हो गया। इस तोरण द्वार को लेकर 2 पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई। मस्जिद से पत्थर फेंके गए, जिसके बाद दूसरे पक्ष ने मस्जिद पर पत्थर चलाए। कई दुकानों में तोड़फोड़ की गई। इस पत्थरबाजी में पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की खबर है।पांकी में धारा 144 लगा दी गई है। पलामू के पांकी बाजार इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।पांकी बाजार पूरी तरह बंद है। सड़क पर पत्थर बिखरे पड़े हैं, एक पक्ष के लोगों का कहना है कि तोरण द्वार लगाने के बाद दूसरे पक्ष ने उसे जबरन कबाड़ कर फेंक दिया गया। इसका विरोध किया गया तो पत्थरबाजी शुरू हो गई।मस्जिद से पत्थर चलाए गए। पत्थरबाजी कितनी भयावह थी इसका अंदाजा सड़क पर पड़े पत्थरों से लगाया जा सकता है। दोनों तरफ से जोरदार पत्थर बाजी हुई। बताया जा रहा है कि पेट्रोल बम से भी हमला किया गया। मस्जिद के बाहर की दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। हालांकि पेट्रोल बम की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है।एसपी चंदन कुमार सिन्हा और उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात पर नियंत्रण पाने की कोशिश की। तीन से चार थानों की पुलिस मौके पर तैनात की गई है। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। एसपी का कहना है कि महाशिवरात्रि को लेकर तोरण द्वार बनाया जा रहा था। उसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। इस वक्त मामला शांत करा दिया गया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।इस पूरे विवाद के बाद बुधवार को इलाके में निषेधाज्ञा (धारा 144) लागू कर दी गई। पुलिस पूरे इलाके पर नजर रख रही है और मामले को शांत कराया गया है। दूसरी तरफ तोरण द्वार को लेकर अब भी तनाव है। प्रशासन दोनों पक्षों से बात कर मामला सुलझाने की कोशिश कर रहा है।

 

MadhyaBharat 15 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.