Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बांग्लादेश में बवाल 98 की मौत
dhaka, Chaos in Bangladesh, 98 dead

ढाका । बांग्लादेश के अमन पसंद नागरिकों की सोमवार सुबह नींद कर्फ्यू के साये में टूटी। सरकार ने मोबाइल इंटरनेट सेवा भी बंद करा दी है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों और सत्तारूढ़ आवामी लीग के समर्थकों के बीच कल हुई भीषण झड़पों में जमकर खून बहा।

 

बांग्लादेश के प्रमुख समाचार पत्र 'प्रोथोम अलो' ने आज (सोमवार) सुबह अपनी वेबसाइट पर अपडेट की गई खबर में असहयोग कार्यक्रम के दौरान देशभर में हुई झड़पों, गोलीबारी और जवाबी हमलों में 98 लोगों के मरने की पुष्टि की है।

 

बांग्लादेश में सरकारी नौकरी में आरक्षण व्यवस्था के मुद्दे पर हुए बवाल हो रहा है। बवाल की शुरुआत कल दिन में स्टूडेंट्स अगेंस्ट डिस्क्रिमिनेशन के बैनर तले आहूत असहयोग कार्यक्रम के दौरान हुई। अवामी लीग, छात्र लीग और जुबो लीग के कार्यकर्ताओं ने असहयोग कार्यक्रम में शामिल प्रदर्शनकारियों का विरोध किया। दोनों पक्षों के बीच झड़प शुरू हो गई। खूनखराबा होने के बाद सरकार ने शाम को सारे देश में बेमियादी कर्फ्यू लगा दिया।

 

 

 

 

MadhyaBharat 5 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.