Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
किशोरी की मौत मामले में कलियागंज में फिर तनाव
kaliaganj, Tension Kaliaganj ,death of teenager

कलियागंज। उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज में पिछले दिनों किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म और हत्या को लेकर इलाके में मंगलवार को नये सिरे से तनाव पैदा हो गया है। घटना के बाद से लगातार ग्रामीण आरोपितों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

दरअसल, घटना को लेकर आदिवासियों व कामतापुरियों ने कालियागंज थाने का घेराव का आह्वान किया था। जिससे थाने के आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल बन गया। प्रदर्शनकारियों को संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। जिससे स्थिति एक बार फिर बेकाबू हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार थाने में आग लगा दी गई है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

 

 

उल्लेखनीय है कि 21 अप्रैल को कालियागंज में तालाब किनारे एक किशोरी का अर्धनग्न शव बरामद किया गया था। आरोप है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई। किशोरी के परिवार ने घटना की सीबीआई जांच की मांग की है। इधर, रविवार से बाद पूरे इलाके में सात दिनों के लिए धारा 144 लागू है।

MadhyaBharat 25 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.