Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
साल 2021 के 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा
new delhi, National Film Awards , announced

नई दिल्ली। साल 2021 के 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म और सृष्टि लखेरा की 'एक था गांव' को सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म का पुरस्कार दिया जाएगा। गुरुवार को 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की जूरी ने नई दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में पुरस्कार विजेताओं के नाम घोषित करते हुए फिल्म 'पुष्पा' के लिए अल्लू अर्जुन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए संयुक्त तौर पर आलिया भट्ट और कृति सेनन के नाम की घोषणा की।

 

इसके साथ पंकज त्रिपाठी ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीता, जबकि पल्लवी जोशी ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। 'द कश्मीर फाइल्स' को राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार दिया जाएगा। जबकि 'आरआरआर' को संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

आलिया भट्ट और कृति सेनन को क्रमशः गंगूबाई काठियावाड़ी और मिमी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार की संयुक्त विजेता घोषित किया गया। फिल्म 'शेरशाह' को विशेष जूरी अवार्ड दिया जाएगा। 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा करते हुए जूरी के अध्यक्ष केतन देसाई ने कहा कि भारतीय फिल्मों का भविष्य उज्ज्वल है। न केवल तकनीकी रूप से, बल्कि इन दिनों जो फिल्में आ रही हैं, वे आशाजनक हैं। भारतीय सिनेमा सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं की पूरी सूची का विवरण इस प्रकार है---

1. सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ पुस्तक के लिए राजीव विजयकर द्वारा अंग्रेजी में लिखित लक्ष्मीकांत प्यारेलाल का संगीत: अविश्वसनीय रूप से मधुर यात्रा को स्वर्ण कमल पुरस्कार प्रदान किया जाएगा और 75,000 रुपये का चेक दिया जाएगा।

2. सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक पुरस्कार- पुरुषोत्तम चार्युलु (तेलुगु)- स्वर्ण कमल और 75,000 रुपये का चेक दिया जाएगा।

3. विशेष उल्लेख - आलोचक- सुब्रमण्य बदूर(कन्नड़)

गैर-फीचर फिल्मों की श्रेणी में

सर्वश्रेष्ठ डेब्यू गैर-फीचर फिल्म पानचिका,

सर्वोत्तम मानवशास्त्रीय फिल्म- फायर ऑन एज,

सर्वश्रेष्ठ जीवनी फिल्म/ऐतिहासिक पुनर्निर्माण संकलन फिल्म का अवार्ड संयुक्त रूप से रुखू मतीर दुखू मांझी और बियोंड ब्लास्ट,

सर्वश्रेष्ठ कला फिल्म- टीएन कृष्णन बो स्ट्रिंग टू डिवाइन,

सर्वश्रेष्ठ विज्ञान और तकनीकी फिल्म- इथोस डार्कनेस,

सर्वश्रेष्ठ प्रोमोशनल फिल्म- इंडेंजरर्ड हेरिटेज वरली आर्ट,

सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण फिल्म- मुनम वलायु,

सामाजिक मुद्दों पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म- मिठ्ठु दी और थ्री टू वन,

सर्वश्रेष्ठ शिक्षा परक फिल्म सिरपिगलिन सिरपंगल,

सर्वश्रेष्ठ साहसिक और खोजी फिल्म- आयुष्मान,

सर्वश्रेष्ठ खोजी फिल्म - लुकिंग फॉर चालान,

सर्वश्रेष्ठ एनिमेशन फिल्म- कंडिट्टूंडू,

सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिक्शन फिल्म- दाल भात,

सर्वश्रेष्ठ पारिवारिक मूल्यों वाली फिल्म- चंद सांसें

इसी कैटीगरी के तहत सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के लिए 'स्माइल प्लीज' के निर्देशक बकुल मतियानी, बेस्ट सिनेमेटोग्राफी के लिए बिट्टू रावत को पुरस्कृत किया जाएगा।

वहीं, फीचर फिल्मों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म रॉकेटरी, सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार- लॉस्ट फिल्म शो के कलाकार भाविन राबरी, सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक सिंगर(पुरुष)- काला भैरवा (फिल्म- आरआरआर), सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक सिंगर (महिला)- श्रेया घोषाल, सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता- पंकज त्रिपाठी और अभिनेत्री पल्लवी घोष को दिया जाएगा।

MadhyaBharat 25 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.