Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बृजभूषण शरण सिंह को पद से हटाए मोदी सरकार : कांग्रेस
new delhi, Modi government , Congress

नई दिल्ली। कांग्रेस ने मांग की है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद बृजभूषण शरण सिंह को सभी पदों से हटाया जाए। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर महिला खिलाड़ियों ने योनि शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। ऐसे में सिंह को भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष सहित सभी पदों से हटा देना चाहिए।

हुड्डा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। अब पुलिस को फौरन आरोपित को गिरफ्तार करना चाहिए। जिससे वह किसी पर दबाव न बना सके। उन्होंने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह पर 40 से ज्यादा मुकदमें चल रहे हैं। ऐसे में हमारी मांग है कि आपराधिक प्रवृत्ति के इस व्यक्ति को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार करे ताकि निष्पक्ष जांच हो सके।

 

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज सुबह धरना दे रही महिला पहलवानों से मिलने जंतर-मंतर पहुंचीं। उन्होंने इस दौरान कहा कि इन खिलाड़ियों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। बृजभूषण सिंह को तुरंत पद से हटाया जाना चाहिए। देश की यह बेटियां जब मेडल जीतकर आती हैं तो सब गर्व करते हैं। आज वह न्याय के लिए सड़क पर बैठी हैं तो कोई सुनने को तैयार नहीं।

 

कुछ महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। दिल्ली पुलिस ने रात को बृजभूषण के खिलाफ दो एफआईआर कनॉट प्लेस थाने में दर्ज की । इन पहलवानों का जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन जारी है। उनकी मांग है कि बृजभूषण शरण को पद से हटाकर जेल भेजा जाए।

MadhyaBharat 29 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.