Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
विवादित प्रशिक्षु आईएएस पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर गिरफ्तार
mumbai, Controversial trainee IAS ,mother arrested

मुंबई। विवादित प्रशिक्षु आईएएस पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को किसान धमकी प्रकरण में पुणे ग्रामीण पुलिस की टीम ने रायगढ़ जिले के महाड इलाके से गुरुवार तड़के गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मनोरमा को पुणे स्थित पौड पुलिस स्टेशन में लाकर उन्हें कोर्ट में पेश करेगी।  

 

मां मनोरमा खेडकर और पिता दिलीप खेडकर सहित सात लोगों के विरुद्ध पौड पुलिस स्टेशन में किसानों को पिस्तौल लहराकर धमकाने का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद मनोरमा खेडकर दिलीप खेडकर फरार हो गए थे। इनकी तलाश के लिए तीन टीमें गठित की थीं। तीनों टीमें दोनों की तलाश कर रही थीं। इनमें से एक टीम को मनोरमा पाटिल के रायगढ़ जिले के महाड में छुपे होने की जानकारी मिली थी। 

 

इस मामले में अहमदनगर जिले के भालगांव के निवासियों ने अहमदनगर जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर इस घटना के दूसरे पहलू की भी छानबीन करने की मांग की है। जिलाधिकारी को सौंपे पत्र में कहा गया है कि पांच जून 2023 को मुलसी में गांव के आपराधिक प्रवृत्ति के हथियारबंद लोगों ने मनोरमा खेडेकर को घेर लिया था। यह लोग मनोरमा पर हमला करना चाहते थे। बचाव के लिए  मनोरमा ने अपनी पिस्तौल हवा में लहराई थी।

MadhyaBharat 18 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.