Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
तेलंगाना में बीआरएस शासनकाल में 8 हजार किसानों ने की आत्महत्या: राहुल गांधी
andol,  farmers committed suicide , Rahul Gandhi

अंडोल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को तेलंगाना के अंडोल विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की 'विजयभेरी सभा' में राज्य की भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले आठ वर्षों में बीआरएस शासनकाल में तेलंगाना में आठ हजार किसानों ने आत्महत्याएं कीं।

राहुल ने मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और उनके परिवार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि जमीन, रेत, खदानें, शराब सब राव परिवार के हाथों में हैं। परीक्षा के पेपर लीक होने से कई युवाओं को नुकसान हुआ है। कालेश्वरम परियोजना में करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार हुआ था। क्या केसीआर हमें बताएंगे कि उनकी सरकार ने अब तक क्या किया है? राहुल ने आश्वासन दिया कि उनके पार्टी की सरकार बनते ही छह गारंटी लागू करेंगे और जनता का शासन दिखाएंगे। पहली कैबिनेट बैठक में छह गारंटियों पर हस्ताक्षर होंगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की भाजपा-नीत सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके खिलाफ 24 मुकदमे दर्ज कराए हैं। उनकी संसद सदस्यता भी रद्द कर दी गई थी और यहां तक कि सरकारी आवास से भी बाहर भेज दिया गया था, लेकिन सबसे आश्चर्य की बात है कि भ्रष्ट केसीआर के खिलाफ एक भी मामला दर्ज नहीं है। इससे स्पष्ट होता है कि बीआरएस और भाजपा के बीच दोस्ती कितनी गहरी है।

MadhyaBharat 26 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.