Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
24 से 31 मई तक राज्यसभा की 2 सीटों पर चुनाव
24 से 31 मई तक राज्यसभा की 2 सीटों पर चुनाव

AAP राज्यसभा भेजेगी संत बलबीर ,पद्मश्री साहनी को 

आम आदमी पार्टी पर्यावरणविद संत बलबीर सीचेवाल और पंजाबी कल्चर से जुड़े पद्मश्री विक्रमजीत सिंह साहनी को राज्यसभा भेजेगी। पर्यावरणविद संत बलबीर सीचेवाल ने पर्यावरण के लिए बहुत काम किया है। उन्होंने अपने दम पर ही 160 किमी काली बेई का प्रदूषण साफ कर दिया था। उनका यह सफाई मॉडल पूरी दुनिया में मशहूर हुआ। वहीं विक्रमजीत साहनी ने कोविड के समय पंजाब के गांवों में बड़ी मदद की।  अफगानिस्तान से लौटे सिखों के पुनर्वास के लिए भी उन्होंने काफी काम किया। वह पंजाबी कल्चर से भी जुड़े हुए हैं। आपको बता दें की पंजाब में 24 से 31 मई तक राज्यसभा की 2 सीटों पर चुनाव के लिए नामांकन होना है। जिसमे 117 में से 92 विधायक होने की वजह से दोनों सीटें आप के खाते में जानी तय हैं। विक्रमजीत साहनी कारोबारी, शिक्षा शास्त्री और समाजसेवी हैं। जिनकी छवि अंतर्राष्ट्रीय स्तर की है। वह पंजाबी कल्चर से जुड़े हुए हैं। कोरोना काल में उन्होंने लोगों को ऑक्सीजन कंसटेटर और सिलेंडर मुहैया करवाए। तालिबान के कब्जे के बाद वहां से निर्वासित होकर आए 500 से ज्यादा सिख शरणार्थियों के पुनर्वास में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। सिख युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वह कौशल विकास पाठ्यक्रम और रोजगार दे रहे हैं। वह वर्ल्ड पंजाबी ऑर्गेनाइजेशन के इंटरनेशनल प्रेजिडेंट हैं। मॉरीशश के राष्ट्रपति से इंटरनेशनल पीस अवार्ड मिल चुका है। संत बलबीर सीचेवाल ने साल 2007 में 160 किमी काली बेई नदी को अकेले साफ कर दिया। इस नदी में 40 गांवों के लोग कूड़ा डालते थे। सीचेवाल ने 2 हजार कार्यकर्ताओं को लेकर इसे साफ किया। उन्हें पद्मश्री पुरस्कार मिल चुका है। उन्हें दुनिया के एन्वॉयरमेंट हीरो का भी किताब मिला। इसके अलावा भी केंद्र से कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

MadhyaBharat 28 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.