Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
ईरान-इजराइल संघर्षः भारत ने सभी पक्षों से संयम बरतने करने को कहा
new delhi,Iran-Israel conflict,exercise restraint

नई दिल्ली । भारत ने इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के संबंध में बुधवार को कहा कि हम पश्चिम एशिया में सुरक्षा स्थिति के बिगड़ने पर चिंतित हैं। भारत ने सभी संबंधित पक्षों से संयम बरतने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है।

 

विदेश मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा कि यह जरूरी है कि मौजूदा संघर्ष व्यापक क्षेत्रीय रूप अख्तियार न करे। भारत ने सभी मुद्दों को विचार-विमर्श और कुटनीति के जरिए हल किए जाने पर जोर दिया है।

 

बयान में इजराइल पर ईरान के मिसाइल हमले और उसके पहले के घटनाक्रम का सीधे रूप से उल्लेख नहीं किया गया है। इसमें किसी पक्ष की सीधे रूप से आलोचना भी नहीं की गई है।

 

इससे पहले भारत सरकार ने परामर्श जारी कर नागरिकों को ईरान की गैर-जरूरी यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। साथ ही ईरान में रह रहे भारतीयों को परिस्थिति को लेकर सजग रहने को कहा गया है।

 

ईरान के इजराइल पर किए गए हमले और मध्यपूर्व में कई मोर्चों पर संघर्ष कर रहे यहूदी देश की चेतावनी को देखते हुए यह परामर्श जारी किया गया है। विदेश मंत्रालय का कहना है कि भारत क्षेत्र के सुरक्षा हालात में हालिया तनाव पर करीब से नजर रखे हुए है।

 

इसी बीच विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने मध्य पूर्व में इज़राइल और ईरान के बीच तनाव की बढ़ती स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने सभी से इसके वैश्विक प्रभावों पर विचार करने की अपील की है। उन्होंने चिंता जताई की यह तनाव संघर्ष को व्यापक रूप दे सकता है।

 

वाशिंगटन में एक थिंक टैंक के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हम संघर्ष के बढ़ने की आशंका को लेकर चिंतित हैं। आतंकी हमले के बाद इज़राइल का जवाब ज़रूरी था लेकिन किसी भी देश को प्रतिक्रिया देते समय अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून को ध्यान में रखना चाहिए। उसे नागरिकों को होने वाली क्षति या प्रभाव के बारे में सावधान रहना चाहिए।

 

उल्लेखनीय है कि बीती रात ईरान ने इजराइल में बड़ी संख्या में बैलस्टिक मिसाइल दागी हैं। इनमें से कई अपने निशाने पर भी लगी हैं। नुकसान की अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है। इजराइल ने इस हमले के खिलाफ ईरान को चेतावनी दी है। दुनिया के कई देशों ने ईरान के हमले की निंदा की है।

 

 

 

 

MadhyaBharat 2 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.