Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
वायु सेना में स्वदेशी अटैक हेलीकॉप्टर की तैनाती
वायु सेना में स्वदेशी अटैक हेलीकॉप्टर की तैनाती

फ्रंट में लगी है गन के साथ जोधपुर में तैनात किया जाएगा

देश की पश्चिमी बॉर्डर के पास स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर्स का स्क्वॉड्रन बनाने जा रहा है। एयरफोर्स लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर्स का एक स्क्वॉड्रन जोधपुर एयरबेस पर तैनात करने जा रहा है। इस यूनिट की तैनाती से सीमा की निगरानी करना आसान हो जाएगा। लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर्स को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने बनाया है। फिलहाल 9 हेलिकॉप्टर बने हैं। इसमें दो लोग बैठ सकते हैं। यह 51.10 फीट लंबा और 15.5 फीट ऊंचा है। इसका वजर 5800 kg  है। इस पर 700 किलो के हथियार लगाए जा सकते हैं। हेलिकॉप्टर लगातार 3 घंटे 10 मिनट की उड़ान भर सकता है। यह अधिकतम 6500 फीट की ऊंचाई तक जा सकता है। इसमें 20 मिमी की एक तोप लगी है। घुसपैठ और आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगाना सरल होगा। भारतीय सेना ने बेंगलुरु में लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर का पहला स्क्वॉड्रन बनाया है। ये स्क्वॉड्रन ईस्टर्न कमांड के तहत चला जाएगा। अगले वर्ष तक इसे ओर बढ़ाया जाएगा। सेना अभी 95 लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर्स खरीदेगी। इनकी 7 यूनिट्स बनाई जाएंगी। लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर्स को ध्रुव हेलिकॉप्टरों से विकसित किया गया है। इस हेलिकॉप्टर की जरूरत 1999 में करगिल युद्ध के दौरान हुई थी। ट्रायल्स के दौरान इसने उड़ान भरने की क्षमता को दिखाया था। हेलिकॉप्टर्स पर 20 मिमि की एम621 कैनन या नेक्स्टर टीएचएल-20 टरेट गन लगाई जा सकती है। चार हार्डप्वाइंट्स में रॉकेट, मिसाइल या बम फिट किए जा सकते हैं। पुराने Mi25 और Mi35 को हटाने के लिए एलसीएच हेलिकॉप्टरों को जोधपुर में तैयार किया जा रहा है।   ताकिदोनों हेलिकॉप्टर रूस ने बनाए थे। इनके एक स्क्वॉड्रन को खत्म कर दिया गया है। अब बोईंग कंपनी का एएच-64ई अपाचे हेलिकॉप्टर तैनात किए गए है।

MadhyaBharat 31 August 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.