Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
उप्र के गोंडा में बृजभूषण सिंह के नौकर चालक व सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ
gonda, Brijbhushan Singh, security personnel

गोंडा। दिल्ली पुलिस की एसआईटी ने रविवार देर रात कैसगरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पैतृक आवास पहुंचकर 15 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए। दिल्ली पुलिस सोमवार सुबह वापस चली गई। एसआईटी के उनके घर पहुंचने की खबर की भनक किसी को नहीं लगी। यह खबर आज सामने आई है। एसआईटी अब तक 137 लोगों के बयान ले चुकी है।

 

सूत्रों ने बताया कि भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष एवं सांसद बृजभूषण सिंह के घर दिल्ली पुलिस की एसआईटी ने पहुंचकर उनके घर पर काम करने वाले नौकर, चालक, करीबियों, सुरक्षाकर्मियों सहित 15 से अधिक लोगों से पूछताछ की। इन सभी के पहचान पत्र, मोबाइल फोन की जांच करने के बाद कुछ लोगों के मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गई है। अब तक पहलवानों की ओर से लगाए गए यौन शोषण के आरोपों को लेकर दिल्ली पुलिस 137 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है।

 

 

दिल्ली से बृजभूषण के गोंडा स्थित घर पहुंची एसआईटी ने उनके नौकर, करीबियों और परिवार के लोगों से उनके रहन-सहन के बारे में, आने-जाने का समय और दैनिक दिनचर्या पर गहनता से बात की। नौकरों के नाम और पते भी पूछे। बृजभूषण सिंह के यहां कितने दिनों से काम कर रहे हैं, बृजभूषण को कब से जानते हैं, क्या बृजभूषण सिंह कभी-कभी किसी आमंत्रण को लेकर बिना सुरक्षाकर्मी या फिर आप लोगों को साथ लिए बगैर कहीं जाते हैं? ऐसे ही घर पर काम करने वाले नौकर और चालक, सुरक्षाकर्मियों से भी सवाल किया गया। बृजभूषण सिंह के जिम जाने के समय और वहां से वापस आने के बाद की गतिविधि के बारे में भी एसआईटी ने जानकारी हासिल की।

MadhyaBharat 6 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.