Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
झारखंड में हेमंत मंत्रिपरिषद का विस्तार
ranchi,  Hemant

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को अपनी मंत्रिपरिषद का विस्तार किया। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने 11 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। राज्यपाल ने इससे पहले स्टीफन मरांडी को विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के छह, कांग्रेस के चार और राजद के एक विधायक को मंत्री पद की शपथ दिलाई गयी। इन मंत्रियों में राधाकृष्ण किशोर (कांग्रेस), दीपिका पांडेय सिंह (कांग्रेस), शिल्पी नेहा तिर्की (कांग्रेस ), इरफान अंसारी (कांग्रेस), संजय प्रसाद यादव (राजद ) और दीपक बिरुआ (झामुमो), रामदास सोरेन (झामुमो), सुदिव्य सोनू (झामुमो ), चमरा लिंडा (झामुमो), योगेंद्र प्रसाद (झामुमो ) और हफीजुल हसन (झामुमो) शामिल हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक और गण्यमान्य मौजूद रहे।

हेमंत सोरेन ने राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में मोरहाबादी मैदान में 28 नंवबर को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी। विधानसभा चुनाव में आईएनडीआईए गठबंधन को 56 सीटे मिली हैं। इनमें झामुमो को 34, कांग्रेस को 16, राजद को चार, भाकपा माले को दो सीट मिली हैं। झारखंड की विधानसभा 81 सदस्यीय है।

MadhyaBharat 5 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.