Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
ओबीसी समाज के साथ अन्याय नहीं होने देंगेः फडणवीस
mumbai,  OBC community. Fadnavis

मुंबई। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को मराठा आरक्षण को लेकर कहा कि ओबीसी समाज के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मनोज जरांगे पाटिल का आंदोलन खत्म हो गया है इसलिए वह बधाई के पात्र हैं। फडणवीस ने यह भी कहा कि आंदोलन के दौरान जहां आगजनी हुई है, हत्या का प्रयास किया गया है, वे मामले वापस नहीं लिए जाएंगे।

फडणवीस ने पत्रकारों से कहा कि हम शुरू से कहते रहे हैं कि आरक्षण का मुद्दा कानून और संविधान के दायरे में हल करना होगा। मराठा आरक्षण को लेकर सरकार सकारात्मक थे। इस नई पद्धति से मराठा समाज की एक बड़ी समस्या हल हो जाएगी। इससे कोई अन्याय नहीं होगा जैसा कि ओबीसी भाइयों को डर है। उन्होंने कहा कि सरकार ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है जिससे कि ओबीसी वर्ग के साथ अन्याय होगा। यह उन लोगों को प्रमाण पत्र देने का मामला नहीं था जिनके पास कोई रिकॉर्ड या सबूत नहीं था, लेकिन इससे उन लोगों के लिए रास्ता साफ हो गया है जिनके पास रिकॉर्ड हैं और कानूनी अधिकार होने पर उन्हें प्रमाण पत्र प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इसका तरीका सरल बनाया गया है। राज्य में सभी समुदायों को न्याय दिया गया है।

फडणवीस ने कहा कि हमारा पहले दिन से रुख था कि हम ओबीसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। मराठा आरक्षण को लेकर सर्वे जारी रहेगा। इस बीच क्यूरेटिव पिटीशन भी दाखिल की गई है। हमारा प्रयास है कि उसमें सफलता मिले लेकिन अगर उसमें सफलता नहीं मिली तो सर्वे काम आएगा। हमने अंतरावाली साराटी या अन्य जगहों से मराठा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामले वापस ले लिए हैं लेकिन घर जलाने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के अपराध वापस लेने की किसी ने मांग नहीं की और न ही कोई निर्णय लिया गया।

MadhyaBharat 27 January 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.