Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पंचायत से पार्लियामेंट तक कमल ही दिख रहा है: शाह
bokaner,  Panchayat to Parliament, Shah

बीकानेर। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को बीकानेर में आयोजित कलस्टर बैठक में बीकानेर संभाग के बीकानेर, श्रीगंगानगर और चुरू लोकसभा की प्रबंधन समिति, चुनाव समन्वय समिति और लोकसभा कोर कमेटी मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, सांसद क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारी सहित 250 प्रमुख कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अबकी बार चार साै पार के लक्ष्य को जीत में तब्दील करने का मंत्र दिया। स्वागत भाषण में केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने अमित शाह का अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, लोकसभा प्रभारी सतीश पूनिया, पूर्व उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, जालम सिंह भाटी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत किया। इस मौके पर केन्द्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि लोकसभा चुनाव में तीन सीट देने वाले बीकानेर से इस कलस्टर बैठक की शुरुआत हो रही है। शाह ने कहा कि दुनिया में बहुत सारे राजनीति दल हैं पर भारतीय जनता पार्टी ऐसा दल है, जिसका चुनाव जीतने का कारण नेता नहीं कार्यकर्ता है। कांग्रेस आज चंद नेताओं की पार्टी बनकर रह गई, जिसके पास अब कार्यकर्ता नहीं बचे।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के पास ऐसा कोई नेता नहीं है, जिसको राज्यसभा भेज सके। इसलिए सोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा भेजा जा रहा है। कांग्रेस का हाल इतना बुरा है। 18 राज्यों में कांग्रेस विपक्ष में भी नहीं बची है। हम विचारधारा की पार्टी हैं। हमारा लक्ष्य पार्टी बनाना नहीं है। हमारा लक्ष्य देश को सक्षम बनाने का है। आज 17 प्रदेशों में हमारी सरकार है। पंचायत से पार्लियामेंट तक आज कमल ही कमल है।

शाह ने कहा कि अबकी बार चार सौ पार का नारा मन को सुकून देने वाला है पर यह लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब हम अपने बूथ पर मजबूत रहेंगे। हर नेता और कार्यकर्ता को अपने बूथ को मजबूत करने पर विशेष जोर देना होगा। नव मतदाता आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों के साथ है। जैसे महाभारत के युद्ध में कौरव और पांडव दो खेमे थे, वैसे ही आज चुनाव से पहले दो खेमे हैं। इनमें से एक खेमा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपानीत राजग है और दूसरा कांग्रेस के नेतृत्व वाला ‘इंडिया’ गठबंधन है। ‘इंडिया’ गठबंधन ऐसी पार्टियों का गठबंधन है, जो वंशवाद, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण की पोषक हैं, जबकि भाजपा नीत राजग सभी दलों का गठबंधन है, जो राष्ट्र के सिद्धांतों पर चलता है।

शाह ने कहा कि हम देश के लोगों को यह तय करना होगा कि वे इस बार दोनों में से किसे जनादेश देना चाहते हैं। उन्होंने इन पार्टियों को चलाने वाले परिवारों की दूसरी, तीसरी और चौथी पीढ़ी की ओर इशारा करते हुए कहा कि विपक्ष में ‘टू-जी’, ‘थ्री-जी’ और ‘फोर-जी’ पार्टियों की भरमार है।

बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, केबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, सुमित गोदारा, अविनाश गहलोत, बीकानेर संभाग प्रभारी सीआर चौधरी, संभाग सह प्रभारी श्रवण सिंह बगड़ी, सांसद निहालचंद मेघवाल, राहुल कस्वा उपस्थित रहे।

MadhyaBharat 20 February 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.