Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
यात्रियों को लेकर पहली बार दौड़ी देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो
kolkata,Country

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में गंगा के नीचे चलने वाली ईस्ट-वेस्ट मेट्रो की यात्री सेवाएं शुक्रवार से शुरू हो गईं। न्यू गरिया से रूबी और जोका-तारातला लाइन से माझेरहाट तक विस्तारित खंड की सेवा शुरू हुई है। लंबे समय से प्रतीक्षित ईस्ट-वेस्ट मेट्रो के निचले गंगा खंड पर यात्री सेवाएं शुरू होने पर यात्री खुशी से झूम उठे। किसी ने पहले सफर को कैमरे पर रिकॉर्ड किया तो किसी ने वीडियो कॉल पर अनुभव साझा किया।

गंगा के नीचे के पूरे मार्ग को नीली रोशनी से सजाया गया है, ताकि यात्रियों को पता चल सके कि मेट्रो कब गंगा के नीचे से गुजर रही है। गंगा के ठीक नीचे सुरंग में एक नीली रोशनी चमकती है, जिससे यात्रियों को पता चल जाता है कि वे उस समय नदी के नीचे से गुजर रहे हैं। इतना ही नहीं, गंगा के नीचे मेट्रो में सफर के दौरान यात्री फोन पर बात भी कर सकते हैं। ऑप्टिकल फाइबर नदी तल में काफी गहराई तक मौजूद है। तो इंटरनेट का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि हावड़ा पहले ही मेट्रो के जरिए कोलकाता से जुड़ चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईस्ट-वेस्ट मेट्रो के एस्प्लेनेड से हावड़ा मैदान मार्ग का उद्घाटन किया था। उन्होंने स्कूली छात्रों के साथ गंगा के नीचे मेट्रो रेल की यात्रा भी की थी।

मेट्रो की खास बातें-

 

- एस्प्लेनेड से हावड़ा मैदान तक मेट्रो मार्ग 4.8 किमी है।

 

- इसमें से गंगा के नीचे मेट्रो लाइन 520 मीटर है।

 

- एस्प्लेनेड से हावड़ा मैदान तक कुल चार स्टेशन हैं।

 

- कुल 130 मेट्रो दिन भर यात्रियों को सेवाएं देंगी।

 

- पीक आवर्स के दौरान मेट्रो सेवाएं हर 12 मिनट पर और अन्य समय में 15 मिनट पर उपलब्ध रहेंगी।

- दिन की पहली मेट्रो हावड़ा और एस्प्लेनेड स्टेशनों से सुबह 7 बजे रवाना होती है।

- आखिरी मेट्रो रात 9:45 बजे रवाना होगी। रविवार को मेट्रो सेवाएं बंद रहेंगी।

- 520 मीटर लंबी इस सुरंग की दीवारों पर जलीय जंतुओं और जलीय पौधों के चित्र चित्रित हैं।

- हावड़ा मैदान से धर्मतल्ला तक जाने में 10 रुपये लगेंगे।

- दमदम जाने में 25 रुपये का किराया। दक्षिणेश्वर का किराया 30 रुपये।

- रवीन्द्र सदन का किराया 20 रुपये। न्यू गरिया तक का किराया 30 रुपये हैं।

MadhyaBharat 15 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.