Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
शरद पवार ने की मुख्यमंत्री शिंदे से मुलाकात
mumbai, Sharad Pawar, Chief Minister Shinde

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने गुरुवार को वर्षा बंगले पर जाकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। इन दोनों नेताओं के बीच तकरीबन 35 मिनट तक अकेले में चर्चा हुई। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री शिंदे ने पत्रकारों को बताया कि शरद पवार मराठा मंदिर संस्थान के अध्यक्ष हैं। इस संस्थान के 75 साल पूरा होने पर 24 मई को कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसी कार्यक्रम का निमंत्रण देने शरद पवार आज आए थे। इस मुलाकात में किसी भी तरह की राजनीतिक चर्चा नहीं हुई है।

 

शरद पवार ने आज सुबह मुख्यमंत्री कार्यालय से सीएम एकनाथ शिंदे से मिलने के लिए समय मांगा था। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर बाद एक कार्यक्रम से निपटकर समय पर वर्षा बंगले पर पहुंचे थे। इसके बाद शरद पवार और सीएम शिंदे के बीच चर्चा हुई। इस चर्चा का ब्योरा मीडिया को नहीं मिल सका है। सीएम शिंदे ने इस मुलाकात को सिर्फ सदिच्छा मुलाकात बताया है। एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार शरद पवार आज उनसे मिलने वर्षा बंगले पर गए थे। इसलिए इस बैठक को लेकर जोरदार चर्चा हो रही है।

 

MadhyaBharat 1 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.